120 Bahadur Teaser: 120 बहादुर का टीजर रिलीज फरहान अख्तर ला रहे हैं जंग और जज़्बे की वीर कहानी

120 Bahadur Teaser: सैनिकों के बलिदान और जोश के साथ देशभक्ति से भरा टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर बापस आए फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी टीजर में अपनी देशभक्ति से दिल जीतते नजर आ रहे है। दरअसल काफी समय से चर्चा बटोर रही 2025 की सबसे बड़ी देश भक्ति फिल्म 120 Bahadurका फायनली टीजर रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते है कैसा है।

फरहान अख्तर की 120 Bahadur का Teaser हुआ रिलीज

कई फिल्में भारत और पाकिस्तान पर बन चुकी है। जिसमे युद्ध आधारित कहानी को दिखाया गया है। लेकिन अब एक ऐसी फिल्म रिलीज़ होगी जो भारत और चीन के वॉर को दिखाएगी, जिसमे फरहान अख्तर फिर से प्रभावशाली किरदार में लोटे है। दरअसल 120 बहादुर फिल्म की घोषणा कुछ महीने पहले फरहान अख्तर द्वारा की गई थी। फिल्म रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित बताई गई है। इस लिए भी सिनेमा प्रेमी फिल्म से जुड़ी झलक के लिए काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में आज 120 का टीजर रिलीज हो चुका है।

फरहान अख्तर ने टीजर में डाली जान

निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर एक बार फिर से चुनौतीपूर्ण किरदार से टीजर में जान डाली है। जिसमे उनका प्रभावशाली किरदार ने टीजर को खास बना दिया है। जो दर्शकों का ध्यान खीच रहा है। जिसमे उनकी कमाल की एनर्जी देशभक्ति से भरे जोशीले डायलॉग लोगों को काफी पसंद आ रहे है। एक्टर ने कम स्क्रीन टाइम में ही लोगों पर गहरी छाप छोड़ रहे है।

120 भारतीय सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों को छुड़ाए थे छक्के

फिल्म की कहानी ‘रेजांग ला की लड़ाई’ पर आधारित है। जो साल 1962 में भारत चीन के बीच घटी थी। उस दौरान भारतीय वीरों ने अपने पराक्रम से इतिहास रचा था। जहा लड़ाई के दौरान भारत की तरफ से 120 सैनिक थे। तो वही दूसरी और चीन की तरफ तीन हजार से अधिक सैनिक थे। लेकिन इसके बावजूद 120 वीरों ने ही तीन हजार सैनिकों के छक्के छुड़ाए थे। ये फिल्म इसी कहानी को दर्शाती है।

फरहान अख्तर ने निभाया शैतान सिंह का किरदार

फिल्म में फरहान अख्तर रियल किरदार में नजर आएगे, उनकी भूमिका परमवीर चक्र से सम्मानित शैतान सिंह की होगी। जिन्होंने आखिरी सांस तक कई चीन सैनिकों का मुकाबला किया था। इस दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

फिल्म की रिलीज डेट और अधिक जानकारी

1962 के युद्ध को दर्शाती फिल्म के लिए आपको थोड़ा इंतेजार करना पड़ेगा, क्योकि रिलीज डेट 2025 के लास्ट में है। दरअसल निर्माता के अनुसार इसे 21 नवंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा। इसे रजनीश घई द्वारा निर्देशित किया गया है। जिसमे फरहान अख्तर के साथ धनवीर सिंह, अंकिता सिवाच, व्रिवां भटेना नजर आएगे जिसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ने किया है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment