Godfather Bhojpuri Movie Song: फैंस कई समय से सुपरस्टार खेसरी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘गॉड फादर’ के इंतेजार में पिछले कई महीनों से है। लेकिन ये फिल्म अभी रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन फैंस को इसके शानदार सॉन्ग की झलक देखने को मिल चुकी है। दरअसल आज गॉड फादर फिल्म के नए गाने की रिलीज डेट घोषणा हो चुकी है। चलिए जानते है
खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग इस दिन होगा रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर खेसरी जिन्होंने हाल ही में रिलीज हुआ ‘गुलरी के फूल’ सॉन्ग से धमाल मचा रखा है। इसके बाद खेसरी लाल यादव ने ‘मरद बाड़S कइसन’ सॉन्ग की अनाउंसमेंट की थी। जो अब रिलीज हो चुका है। ऐसे में फिर से खेसारी ने न्यू गाने की घोषणा की है। हालांकि ये कोई म्यूजिक एल्बम नहीं है। ये सॉन्ग उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘गॉड फादर’ का होने वाला है। जिसका टीजर और रिलीज डेट आज सामने आ चुकी है।
‘नजरिया नजर से’ जल्द हो रहा रिलीज
खेसरी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर गॉड फादर 2 मूवी का नया सॉन्ग ‘नजरिया नजर से’ (Najariya Najar Se) का टीजर रिलीज किया है। जिसमे एक्टर स्टाइलिश क्लीन लुक में नजर आ रहे है। तो वही आस्था सिंह जोपड़ पट्टी में काम करने वाली नजर आ रही है। टीजर में कोई आवाज नहीं है। लेकिन सॉन्ग के कई दृश्य एक्साइटेड करने वाले है।
Video Credit: Time Music Bhojpuri
गाना कब होगा रिलीज?
रिलीज की बात करें तो, खेसारी लाल और आस्था सिंह का ‘नजरिया नजर से’ सॉन्ग कुछ घंटो बाद Time Music Bhojpuri चैनल पर दस्तक देने वाला है। दरअसल 20 अगस्त सुबह 7 बजे ये गाना रिलीज रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दे कि, ‘नजरिया नजर से’ सॉन्ग खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह की आवाज में होने वाला है। जिसमे संगीत/बोल कृष्णा बेदर्दी के होगे।
गॉड फादर मूवी की रिलीज डेट
बता दे कि, खेसारी लाल की गॉड फादर मूवी का ट्रेलर आज से तीन महीने पहले रिलीज हो चुका है। जिसमे रोमांस, एक्शन, इमोशनल से भरा फैमिली ड्रामा देखने को मिला था। निर्माता ने रिलीज डेट शेयर नहीं की थी। ऐसे में अब इसका गाना रिलीज होना वाला है लेकिन फिल्म की रिलीज डेट का कोई अता पता नहीं, उम्मीदें है जल्द घोषित हो।
फिल्म के बारें में
इस फैमिली ड्रामा फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट ने किया है। जिसमे खेसारी लाल डबल रोल में, आस्था सिंह, यामिनी सिंह साथ ही विनोद मिश्रा संजय पांडे निशा तिवारी जैसे अन्य कलाकार नजर आएगे।
Disclaimer: लेख में गॉड फादर मूवी के सॉन्ग की रिलीज डेट के बारें में बताया गया है जिसका उद्देश्य पाठकों को नवीनतम जानकारी प्रदान करना है।
ये भी पढ़े…
- Bhojpuri Movie Godfather फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, खेसरी लाल के रोल ने किया फैंस एक्साइटेड
- Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की हॉट कैमिस्ट्री ने जीता दिल, बार-बार देख रहे लोग
- Pawan Singh Shankara Song: पवन सिंह का शंकरा सॉन्ग हुआ रिलीज, दर्शकों से मिल रहा प्यार

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।