Silaa Movie 2025: अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) फिर से रोमांटिक ड्रामा फिल्म की तैयारी में जुट गए है एक्टर ने अपने नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है जिसका टाइटल ‘सिला’ (Silaa) है। फिल्म रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। जिसका एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है जो ‘सनम तेरी कसम का याद दिला रहा है। आइए जानते है सिला फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य जानकारी के बारें में
हर्षवर्धन की नई फिल्म का शीर्षक ‘सिला’
हिन्दी ऑडीयंस के बीच में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का क्रेज शुरुआती से ही रही है हालांकि इस समय कॉमेडी, एक्शन के साथ क्राइम थ्रिलर फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। लेकिन जब रोमांटिक फिल्में यंग ऑडीयंस को कनेक्ट करने सफल हो जाती है तो, कमाई भी रिकॉर्ड तोड़ करती है। जिस तरह इस साल फिर से रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ ने की थी। फ़िहलाल हर्षवर्धन राणे की अगली फिल्म ‘सिला’ होने वाली है जिसका आज टाइटल रिलीज हुआ है।
1 जुलाई से हो रही फिल्म की शूटिंग
कई फिल्में कर चुके है हर्षवर्धन ने आज अपने इंस्टा पर अपनी नई फिल्म ‘सिला’ की जानकारी दी है। उनके अनुसार ये फिल्म कल फ्लोर जाने वाली है। ये नई फिल्म एक रोंग प्रेम कहानी को दिखाएंगी, जिसकी शूटिंग कल 1 जुलाई की जा रही है।
Silaa Movie Star Cast (सिला मूवी की स्टार कास्ट)
हर्षवर्धन राणे पहली बार इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में फैंस उनको सादिया खतीब के साथ देख पाएंगे, जिनका फिल्म में मुख्य किरदार है। इसके अलाबा इसमे करण वीर मेहर का भी अहम रोल में है। वे फिल्म में विरोधी पक्ष के किरदार में है। साथ ही एक्ट्रेस इसिप्ता भी मुख्य रोल मे है।
Silaa Movie Release Date (सिला कब होंगी रिलीज)
आज 30 जून को इसका पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमे दोनों कलाकार खून से लतपत एक दूसरे से चिपके नजर आए है। जिसमे एक्टर ने रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमानित तौर पर कहा जहा ‘सिला’ मूवी 2026 के शुरुआत में रिलीज हो सकती है। हालांकि इसकी घोषणा नहीं हुई है।
हर्षवर्धन राणे की आने वाली फिल्में
बता दे कि, एक्टर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक ‘सनम तेरी कसम’ रही है 2016 में रिलीज हुई थी। जिसे 2025 में री रिलीज किया गया था। जिसने काफी आच्छा बिजनेस किया था। 2025 के लास्ट में उनकी रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म आने वाली है जिसमे उनके साथ सोनम बाजवा नजर आएंगी, फिल्म का निर्देशक मिलाप जावेरी है जिसकी रिलीज डेट कथित तौर पट 2 अक्टूबर 2025 है।
ये भी पढ़े…
- Maa Box Office Collection Day 3 Worldwide Collection: काजोल की माँ फिल्म ने तीन दिनों में किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- Housefull 5 Box Office Collection Day 24: हाउसफुल 5 संडे पर नजर आई सुस्त, जाने चौथे संडे का कलेक्शन
- Jaat Ott Platform: जाने जाट मूवी कहा और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते है

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
