Jan Neta Movie: थलपति विजय की फिल्म का शानदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए कब हो रही रिलीज

Jan Neta Movie Release Date: तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ जिसकी रिलीज डेट और हिन्दी टाइटल आधिकारिक तौर पर सामने आ चुका है। जी हा बड़े स्तर पर बन रही तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म की कई अहम जानकारी सामने आई है।

Jan Neta Movie: विजय की आखिरी फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार ने पिछले साल 2024 में अपनी आखिरी फिल्म की घोषणा की थी। जिसमे आधिकारिक तौर पर फिल्म में मुख्य विलेन के तौर पर बॉबी देओल लेकर अनाउंसमेंट की गई थी। तब से लेकर फैंस विजय की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। इसलिए भी क्योकि ये सुपरस्टार की आखिरी फिल्म होने वाली है। जिससे दर्शक उनकी इस फिल्म का इंतेजार पिछले काफी दिनों से कर रहे है। ऐसे में अब जाकर निर्माता ने न केवल जबरदस्त पोस्टर रिलीज किया बल्कि उन्होंने रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। इसके अलाबा इसका हिन्दी शीर्षक भी आ चुका है।

विजय और बॉबी देओल दिखे खतरनाक अवतार में

दरअसल निर्माता ने 23वें दिसंबर को फिल्म का हिन्दी शीर्षक और जबरदस्त पोस्टर रिलीज किया है। जिसमे बॉबी देओल भी खतरनाक अंदाज देखने को मिला है। पोस्टर एक्शन से भरा है। जहां दोनों मुख्य कलाकार एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए खतरनाक अंदाज में दिखे है।

पोस्टर के बैकग्राउंड आग नजर आ रही है। ये मोशन पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दे कि, इस तमिल सिनेमा की फिल्म का शीर्षक तमिल भाषा में ‘जन नायकन’ था। तो वही कल ‘जन नेता’ के नाम से हिन्दी शीर्षक रिलीज हुआ है। बता इस फिल्म की घोषणा थलपति 69 शीर्षक से हुई थी।

जन नेता कब होगी? (Jan Neta Movie Release Date)

रिलीज डेट जल्द आने वाली है। जो अगले महीने के शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, दरअसल निर्माता के अनुसार ये मूवी बड़े स्तर पर अगले साल 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने चटाई छावा को धूल, जानिए टोटल कलेक्शन

जन नेता फिल्म के बारें में

विजय की ये फिल्म एक्शन से भरपूर राजनैतिक ड्रामा फिल्म होने वाली है। जिसे कई भाषा में रिलीज किया गया जाएगा, इसे महंगा बजट के साथ बनाया गया है। जिसमे लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली है। साथ ही ममिथा बैजू प्रकाश राज, नारायण जैसे अन्य कलाकार सहायक रोल में नजर आएगे।

बता दे कि, भले ही ये अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगी किन्तु इसका ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आया है। जबकि रिलीज में कुछ ही दिनों का समय है। ऐसे में अब बहुत जल्द इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment