Box Office: इस समय हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इसने बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के साथ इंडियन सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। जिसे रिलीज हुए महज 3 दिनों का समय हुआ है किन्तु इसने सिर्फ ‘मेट्रो इन दिनों’ को ही नहीं बल्कि, आज से 10 दिन पहले रिलीज हुई अक्षय-प्रभास की ‘कन्नप्पा’ और काजोल की ‘माँ’ फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है।
Jurassic World Rebirth Box Office Collection
जुरासिक वर्ल्ड यूनिवर्स की चौथी फिल्म जो डायनासोर पर आधारित है। जिसमे महेरशला अली, स्कारलेट जोहानसन जैसे अन्य हॉलीवुड कलाकार नजर आए है। इस साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी भारतीय लोगों को लुभाने में कामयाब रही है। जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही कई बड़ी हिन्दी फिल्मों को पछाड़ दिया है। जिसमे कन्नप्पा, माँ, मेट्रो दिनों जैसे ही फिल्म है। जो दिखाता है कि, दर्शकों को ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ कितनी पसंद आ रही है। इसका कलेक्शन 2000 करोड़ के पार जा चुका है। आइए जानते है कमाई

अक्षय-प्रभास की ‘कन्नप्पा’ नहीं दिखा रही जादू
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर बनाई गई ‘कन्नप्पा’ जिसमे प्रभास थे। हालांकि दोनों कलाकारों की ये फिल्म लीड रोल वाली नहीं थी। इनका कुछ समय के लिए कैमियो रोल था। परंतु इन दो कलाकारों के नाम जुड़ने के बावजूद ये फिल्म कई दिनों से 30 करोड़ पर ही अटकी हुई है। दरअसल कल कन्नप्पा ने सेकनिल्क के अनुसार 10 दिन सिनेमाघरों में बिता लिए है। किन्तु इसका कलेक्शन 31.93 करोड़ का ही हुआ है।
काजोल की माँ फिल्म की कमाई
कन्नप्पा के साथ रिलीज हुई काजोल की इस फिल्म का हाल भी कुछ ऐसा ही है। ये फिल्म भी अभी अपने सफल लक्ष्य से पीछे है क्योकि बजट अनुमानित तौर पर 55-60 करोड़ का है। लेकिन फिर भी एक फीमेल लीडिंग रोल वाली फिल्म ने 31.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अच्छा संकेत ये है कि, माँ का कलेक्शन अभी लाखों में नहीं गया है।
मेट्रो इन दिनों का कलेक्शन
आदित्य रॉय कपूर और अन्य अनुभवी कलाकारों की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ जिसने दर्शकों पर अपनी जबरदस्त कहानी की छाप छोड़ी है। परंतु तीन दिन सिनेमाघरों के बावजूद ‘मेट्रो इन दिनों’ की 16.75 करोड़ के साथ 20 करोड़ से पीछे है। जो एक कमजोर आंकड़े है।
हॉलीवुड फिल्म का चला भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जादू
हाल ही में रिलीज हुई सभी हिन्दी फिल्मों को पछाड़ एक विदेशों फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। जिसने नेट 40 करोड़ को टच कर लिया है। कल पहले संडे को ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 16 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया था। जो लगभग ‘मेट्रो इन दिनों’ के टोटल कलेक्शन जितना है।
फ़िहलाल वर्ल्डवाइड से 1500 करोड़ से ज्यादा के बजट से बनाई गई ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने दुनिया भर से 2700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
Disclaimer: लेख में बताए गए सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े निर्माता के अनुसार नहीं है। ये रिपोर्ट इंडस्ट्री ट्रेकर सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।
ये भी पढ़े…
- Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का खौफनाक टीजर रिलीज, जाने कैसा है टीजर
- कौन है Sara Arjun? 20 साल बड़े Ranveer Singh संग Dhurandhar फिल्म में करेंगी रोमांस
- Maa Box Office Collection Day 11: काजोल की ‘माँ’ फिल्म से पिछड़ रही अक्षय-प्रभास की कन्नप्पा, जाने 11 वे दिन की कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।