Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वॉर 2 से किया अधिक कलेक्शन, जानिए दूसरे दिन का हाल

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: जैसे सोचा जा रहा था। ठीक वैसी ही कांतारा चैप्टर 1 ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए है। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को धूल चटाकर छप्पर फाड़ कमाई की है। जिससे इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा, दूसरी सैयारा साथ में ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी इस फिल्म से पीछे रह गई है। तो वही आज कांतारा चैप्टर 1 का दूसरा दिन है। चलिए जानते है कल और आज Kantara Chapter Day 2 Collection कितना कर लिया है।

Kantara Chapter 1 का दूसरे दिन भी जलबा

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित जिनके निर्देशन और अभिनय का जादू फिर से चलता नजर आ रहा है। इन्होंने जिस तरह से कांतारा की कहानी और गहराई से दिखाई है। वो कमाल की है। जिसमे कुछ सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले है। वीएफ़एक्स, एक्शन और क्लाइमेक्स जो लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसमे वीएफ़एक्स हैरान करने वाले है। साथ ही सितारों के अभिनय से ये फिल्म और दमदार है। जिसमे ऋषभ शेट्टी ही नहीं बल्कि फ़ीमेल लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का भी प्रभावशाली रोल है। ऐसे में दर्शकों से मिले जबरदस्त रिव्यू के कारण कांतारा चैप्टर 1 दूसरे दिन भी तगड़ी कमाई कर रही है।

कांतारा चैप्टर 1 का पहला दिन का कलेक्शन

इस कन्नड़ सिनेमा की फिल्म का जादू सिर्फ कन्नड़ भाषा में ही नहीं बल्कि अन्य चार भाषाओं में भी देखने को मिला है। खास कर हिन्दी और तेलुगु में इसने तगड़ी कमाई की है। जिससे पहले दिन कांतारा चैप्टर 1 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब रही है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार कल ऋषभ शेट्टी की फिल्म का का पहला दिन था। जहा इसने इतिहासिक स्तर पर 61.85 करोड़ की कमाई की है। इसने 18.5 करोड़ हिन्दी भाषा से कमाए है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

आज दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण दूसरे भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। हालांकि आज नॉन हॉलिडे है। जिससे कांतारा चैप्टर 1 की कमाई में दूसरे दिन ड्रॉप आ रहा है। हालांकि आज भी 20 करोड़ तक जाने वाली है। 6 बजे तक सेकनिल्क के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 ने दूसरे दिन 24.53 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीदें है आज का टोटल बिजनेस 40 करोड़ को पार कर सकता है।

डे 161.85 करोड़ रुपये
डे 245.4 करोड़ रुपये

पहले दिन बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

पहले दिन की एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज के कारण ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर इस साल रिलीज हुई हिन्दी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। जिसमे सुपर डुपर हिट फिल्म ‘सैयारा’ और छावा जैसी 600 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी शामिल है। साथ ही ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और सलमान खान की सिकंदर भी पीछे किया है। नीचे हमने इनके पहले दिन के भारतीय आंकड़े बताए है।

  • वॉर 2: 52 करोड़
  • छावा: 31 करोड़
  • सिकंदर: 26 करोड़
  • जॉली एलएलबी 3: 12.5 करोड़

Note: सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 2 के कलेक्शन बताए गए है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment