Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 8: ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अचीव कर लिया है। जिससे फिल्म ने छावा को पीछे कर दिया है। दरअसल कन्नड़ फिल्म कांतारा के प्रीक्वील को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हफ्ता हो चुका है। आज कांतारा चैप्टर 1 का 8वां दिन है जहा सामान्य दिन होने के बावजूद रुकने के नाम नहीं ले रही है। चलिए जानते है इसके नए रिकॉर्ड और Kantara Chaptar 1 Day 8 Collection कितना किया है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection- 300 करोड़ को किया पार
ऋषभ शेट्टी ने अपने निर्देशन और अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के बीच नॉर्थ में भी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। उनकी मौजूदा फिल्म पिछले 7 दिनों से मोटी कमाई करते हुए कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा रही है। ऐसे में महज 7 दिनों के अंदर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 300 करोड़ के आंकड़े को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पार करके एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया है। जिसे हम नीचे बताएगे उससे पहले कांतारा चैप्टर 1 के 8वें दिन की कमाई जान लेते है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 8

रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन और काल्पनिक पौराणिक कथा को प्राभवशाली तरह से प्रस्तुत करने के कारण ये रोजाना साधारण दिन होने के बावजूद हिस्टॉरिकल कमाई करते हुए इसने न केवल अपनी कमाई से चौकाया बल्कि कन्नड़ सिनेमा को भी एक बड़ी उपलब्धि दिलाई है। दरअसल पिछले तीन दिनों के वर्किंग डेज से इसका कलेक्शन 90 करोड़ से भी अधिक रहा है उसके बावजूद भी दर्शकों का इतना ज्यादा झुकाब है कि, सेकनिल्क के अनुसार ओजी ने 8वें दिन 0.01 करोड़ की कमाई सुबह 7 बजे तक कर ली है। रात ये आंकड़ा 20 से 25 करोड़ को टच कर सकता है।
भारत से 8 दिनों की टोटल कमाई हुई इतनी
ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म 300 करोड़ से आगे जा चुकी है। जिसकी बजह साधारण दिनों में उम्मीदों से अधिक प्रदर्शन करना है। दरअसल कांतारा के इस प्रीक्वल को वीकेंड में चार दिन मिले थे। जहा से इसकी कमाई नेट में लगभग 225 करोड़ तक पहुंच चुकी थी। जबकि संडे के बाद अब तक 90 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। ऐसे में सभी भाषा से सेकनिल्क के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 8 दिनों से 316.01 करोड़ कमा चुकी है।
कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड
दरअसल इस फिल्म ने 2025 में बड़ा इतिहास रच दिया है जो छावा जैसी फिल्म भी नहीं कर पाई थी। रिपोर्ट के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2025 में सबसे तेज महज 7 दिनों के अंदर 300 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। साथ ही भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर 2005 की तीसरी फिल्म जिसने 300 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। इससे पहले केवल दो ही फिल्में 300 करोड़ तक पहुंच पाई है। जिसमे छावा और सैयारा है।
Note: ध्यान दे, कांतारा चैप्टर 1 की रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार बताए गई है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।