Katrina Kaif Best 5 Movies: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाली Katrina Kaif जिन्होंने भारतीय ऑडीयंस को अपने डांस और एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है। आज वे 16 जुलाई 2025 को अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे में हम 16 जुलाई वाले इस खास दिन 5 फिल्में लेकर आए है। जिन्हें काफी पसंद किया गया था।
कैटरीना कैफ की 5 बेस्ट फिल्में
कैटरीना कैफ जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। शुरुआत से इस एक्ट्रेस को फिल्मी करियर में सफलता मिल चुकी थी। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है। जिनका कारोबार भी तगड़ा रहा है। नीचे हमने कैटरीना की 5 फिल्मों के बारें में बताया है। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
जिंदगी न मिलेगी दोबारा ये फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आई थी बल्कि कैटरीना कैफ के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। साथ ही एक्ट्रेस की फेवरेट मूवी है। ऐसा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था। फिल्म में एक्ट्रेस ने ‘लैला’ नाम की लड़की का नाम किरदार था। इस रोमांचक काहनी के लेखक जोया अख्तर, रीमा कागती थी। जिसे निर्देशित जोया अख्तर ने किया था। ये फिल्म ऋतिक रोशन, अभय देओल फरहान अख्तर जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी थी। 2011 में रिलीज़ हुई इसने रिपोर्ट के अनुसार 153 करोड़ कारोबार किया था। जिस पर लागत कुल 55 करोड़ की आई थी।
राजनीति
राजनीति फिल्म भी शानदार फिल्मों में से एक है। कई कलाकारों से सजी इस फिल्म को 2010 में रिलीज किया गया था। जिसमे सभी स्टार कास्ट का अभिनय को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। फिल्म में कैटरीना का महत्वपूर्ण रोल था। इसमे वे नेता की भूमिका में थी। उनका ये किरदार द्रौपदी से मिला झुला था। इसमे अजय देवगन, रणवीर कपूर जैसे अन्य कलाकर भी महत्वपूर्ण रोल में थे। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म का कारोबार 145.50 करोड़ था। जिसका बजट 45 करोड़ का था।
नमस्ते लंदन
रोमांचक किरदार के साथ खूबसूरत काहनी पर बनाई गई, नमस्ते लंदन ये मूवी लोगों के जहन आज भी है। फिल्म में रोमांचक किरदार और जबरदस्त काहनी की बजह से, 2007 में काफी पसंद किया गया था। फिल्म अक्षय और कैटरीना की प्रेम काहनी पर केन्द्रित थी। 71.02 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ये सुपरहिट फिल्म रही थी।
जब तक है जान
2012 में रिलीज हुई जब तक है जान इस फिल्म पर भी लोगों ने जबरदस्त प्यार लुटाया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक्ट्रेस एक व्यवसायी महिला की भूमिका में थी। जो मेजर समर आनंद से प्यार करती है। इस भूमिका में शाहरुख खान थे। 50 करोड़ से बनी ये फिल्म काफी पसंद किया की गई थी। जिसका कुल कारोबार 235.66 करोड़ का था। इसमे अनुष्का शर्मा भी थी।
मेरी क्रिसमस
2024 में रिलीज हुई ये फिल्म भी उनकी खूबसूरत फिल्मों में से एक है। हालांकि बिजनेस के लिहाज से भले ही कमजोर रही थी। किन्तु कैटरीना ने अंजलि के रूप में लोगों का दिल जीता है। उनका अभिनय लोगो को पसंद आया था। 30 करोड़ से बनी श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इसकी कमाई रिपोर्ट्स के अनुसार 14.96 करोड़ की रही थी। इसमे विजय सेतुपति भी थे।
ये भी पढ़े…
- Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 6: विक्रांत-शनाया की लव स्टोरी का नहीं चल पा रहा जादू, जानिए टोटल कमाई
- Raju Kalakar Net Worth: ‘दिल पे चलाई छुरियां’ सॉन्ग से स्टार बने राजू कलाकार जानिए इनकी संपत्ति
- Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की मालिक के कलेक्शन में आया उछाल छाप डाले करोड़ो रुपये

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।