Katrina Kaif Success Story: बॉलीवुड की ऐसी टॉप एक्ट्रेस जो विदेशी होने के बावजूद, कई भारतीय फ़ीमेल कलाकारों से आगे निकल कर सफलता की सीढ़ियों पर चड़ी है। हालांकि शुरुआत में उन्हें असफलता का का सामना करना पड़ा था। किन्तु डेब्यू के कुछ सालों बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ी पहचान हासिल कर ली थी। दरआल हम बात कर रहे टॉप एक्ट्रेस Katrina Kaif की, जिन्होंने फ्लॉप डेब्यू के बावजूद अपनी मेहनत और लग्न से हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक बनकर, ऐसे पति को चुना था। जिनकी नेटवर्थ खुद की टोटल संपत्ति से कम है। आइए जानते है उनके बारें में
फ्लॉप डेब्यू के बाद बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस
कई सालों से इंडस्ट्री में राज कर रही कैटरीना कैफ आज भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस एक्ट्रेस है। लेकिन यहा तक आने के लिए एक्ट्रेस ने कठोर मेहनत की है। खराब शुरुआत के बाद, अपनी फिल्मी यात्रा को आगे बढ़ाना हर कलाकार के लिए इतना आसान नहीं रहता है। लेकिन किस्तमत और मेहनत जब किसी का साथ देती है। तो असंभव भी संभव कार्य होने लगता है। ऐसी ही कुछ कैटरीना के संग हुआ था। उनका डेब्यू बेहद ही निराशाजनक था। दरअसल आज कैटरीना कैफ का वर्थडे है ऐसे में उनकी सफलता और ससफलता के बारें में बताने वाले है। साथ ही उनकी नेटवर्थ कितनी है।
पहली फिल्म रही थी फ्लॉप
पहली फिल्म उनकी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ थी। जिसमे कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में थी। लेकिन ये डेब्यू मूवी असफल रही। फिल्म का टाइटल ‘बूम’ था। जिसे साल 2003 में रिलीज किया गया था। इसके अगले साल बाद ‘मल्लिसवारी’ नाम की एक तेलुगु फिल्म भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी उन्हें उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान नहीं दिलाई।
इन फिल्मों से बदली थी किस्मत
उस समय इंडस्ट्री में कैटरीना को पहचान नहीं मिल रही थी। लेकिन इस तेलुगु फिल्म के बाद उनके हाथ सलमान खान की ‘मैंने प्यार क्यो किया’ लगी। जिसके बाद उन्हें जबरदस्त पहचान मिली, ये पहली मूवी थी जब उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। जिसके बाद अक्षय कुमार की 2007 में रिलीज हुई ‘नमस्ते लंदन’ जिसने सफलता के झंडे गाढ़े थे। यहा से एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।
सलमान-अक्षय की फिल्मों ने बनाई सफल एक्ट्रेस
कैटरीना कैफ की सफलता में सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का अहम योगदान है। इन दो सुपरस्टार के साथ कैटरीना कैफ ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है इनका टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में नाम 2012 में रिलीज हुई ‘टाइगर’ फिल्म से लिया जाता है। जिसमे सलमान खान थे। परंतु 2012 से पीछे चलते है तो, 2007 से उनकी अक्षय कुमार के साथ उनकी किस्तमस्त चमकना स्टार्ट हुई थी। अक्षय और कैटरीना की जोड़ी उन दोनों धमाल मचा दिया था। उन्होंने वेलकम फिल्म, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गई, दे दना दन, और नमस्ते लंदन जैसी हिट फिल्में में काम किया है।
कैटरीना कैफ की नेटवर्थ कितनी है?
अगर बात करें नेटवर्थ की तो, रिपोर्ट्स के अनुसार 224 करोड़ रुपये की बताई गई है। जो उनके पति विक्की कौशल से बेहद ज्यादा है। एक्टर की नेट वर्थ 140 करोड़ की है। बता दे कि, दोनों ने 2021 में शादी की थी। उस समय विक्की बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे थे। किन्तु आज बॉलीवुड टॉप अभिनेता के लिस्ट में आते है। जिनके नाम 600 करोड़ी फिल्म बनाने का ताज है। जो ‘छावा’ फिल्म है।
Source: Instagraam/@katrinakaif
ये भी पढ़े…
- Maalik Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की मालिक के कलेक्शन में आया उछाल छाप डाले करोड़ो रुपये
- Raju Kalakar बना स्टार, Anjali Arora का हुस्न वायरल’ रिलीज होते ही गानों को मिले करोड़ो व्युज
- katrina kaif के करियर की 5 बेस्ट फिल्में, जो आपके चेहरे पर मुस्कान और दिल में रोमांच भर देंगी!

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।