Lal Ghaghri Song: Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri की रोमांटिक जोड़ी फिर एक साथ जानिए कब हो रहा गाना रिलीज

Khesari Lal Yadav Lal Ghaghri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की जोड़ी फिर से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली है। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को पहले भी फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में फिर से ये दो एक साथ गाने धमाल मचाने वाले है। दरअसल खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया सॉन्ग ‘लाल घगरी’ (Lal Ghaghri Song) जल्द रिलीज होने वाला है। चलिए जानते कब आ रहा है।

Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri का नया गाना

भोजपुरी सिनेमा की म्यूजिक इंडस्ट्री फिर से रोमांटिक गानों को प्रोड्यूस करने में लग चुकी है। जिसकी बजह नवरात्रि के दिन खत्म होना, इस म्यूजिक इंडस्ट्री ने नवरात्रि के दिनों में कोई भी रोमांटिक गाना रिलीज नहीं किया है। पिछली कई दिनों से लगातार भोजपुरी सिनेमा की और से देवी गीत रिलीज़ किए जा रहे थे। ऐसे में अब नवरात्रि के दिन समाप्त होते ही। खेसारी लाल यादव ने अपने रोमांटिक गाने की घोषणा कर दी है। जिसका टीजर भी आ चुका है। इसमे इनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस आकांक्षा पूरी नजर आएगी।

कब होगा गाना रिलीज

दरअसल ये गाना कब और किस चैनल पर रिलीज होगा इसकी आधिकारिक डिटेल्स सामने आ चुकी है। खुद खेसारी ने इस सॉन्ग के रिलीज डेट और टाइम को भी बताया है। अभिनेता के अनुसार खेसारी लाल यादव का ‘लाल घाघरी’ गाने को कल 3 अक्टूबर को रिलीज किया जा रहा है। जबकि रिलीज समय ये गाना कल 6 बजकर 30 मिनट पर Sur Music चैनल पर जारी किए जाएगा।

Video Credit: Sur Music

गाने के बारें में

टीजर में खेसारी और आकांक्षा पुरी रोमांस करते दिख रहे है। इस दौरान एक्टर ब्लैक ड्रेस और एक्ट्रेस रेड कलर के घाघरे में नजर आई है। ये गाना एक्टर के आलाबा शिल्पी राज की आवाज में होगा। जिसमे श्याम जी श्याम, संगीत आर्य शर्मा का है। और गानों को कोरियोग्राफ एमके गुप्ता जॉय ने किया है।

इन गानों में दिखा है इनका भरपूर रोमांस

बता दे कि, दोनों साथ में कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके है। जिसमे दोनों का रोमांस दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस साल रिलीज हुआ हिट सॉन्ग ‘सारसो के तेलवा’ को काफी पसंद किया गया था। जिसमे दोनों के रोमांस ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। इसके अलाबा ‘लटक जईबS’ और ‘लोहा गरम’ में भी इनका रोमांस काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment