Khesari Lal Yadav New Song: इस समय भोजपुरी सिनेमा के कलाकार दुर्गा मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे है। तब से 2025 की नवरात्रि का आरंभ हुआ है। तब से भोजपुरी कलाकार एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज करने में लगे है खास कर Khesari Lal Yadav खेसारी जिनके इस शैली में कई म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुके है। ऐसे में एक और नया देवी गीत रिलीज होकर तेजी से वायरल हो रहा है।
Khesari Lal Yadav का नया गाना ‘आरती उतारS’ हुआ रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की म्यूजिक इंडस्ट्री समय को देखते हुए गाने को क्रिएट करती है। इनके भोजपुरी गाने मौजूदा त्योहारों को देखते हुए प्रोड्यूस किए जाते है। जब कोई त्योहार न हो तो, फिर से ये भोजपुरी सिनेमा अपने रोमांटिक गानों को लॉन्च करता है। जिसमे जबरदस्त कैमिस्ट्री के साथ रोमांस भी कमाल का होता है।
ऐसे में हाल ही में शुरू हुई नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी स्टार मां दुर्गा पर कई गीत रिलीज कर रहे है। जिसके कारण सोशल मीडिया पर ये गाने ट्रेंडिंग में है कल 25 सितंबर को रिलीज हुआ Khesari Lal Yadav का का नया सॉन्ग ‘आरती उतारS’ (Aarti Utara Song) इस समय धमाल मचा रहा है।
देवी माता के प्रति प्यार और आस्था पर आधारित सॉन्ग
खेसारी लाल ने कल GMJ यूट्यूब चैनल पर ‘आरती उतारS’ सॉन्ग रिलीज किया था। प्रियरघुवंशी के साथ खेसारी लाल माता की आराधना करते दिख रहे है। जो देवा माता के प्रति प्यार, विश्वास और आस्था को दर्शता है। जिसमे इन दिनों की श्रद्धा देख फैंस कमेन्ट बॉक्स में दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे है। विडियो में देख सकते है खेसारी और प्रियदर्शी माता के मंदिर में हाथ जोड़े माता गुणगान कर रहे है।
गाना में म्यूजिल और लिरिक्स सुकून देने वाले
खेसारी लाल के ‘आरती उतारS’ गीत में लिरिक्स, संगीत मन को सुकून देने वाले है। श्रोताओं की और से गीत में लिरिक्स और संगीत की प्रशंसा की गई है। जो वाकई मन को मोह लेने वाला म्यूजिक और लिरिक्स है। जिसमे आवाज खेसारी लाल, ब्युटि पांडे की है। तथा लिरिक्स अखिलेश कश्यप के है। संगीत श्याम सुंदर का।
Video Credit: GMJ
सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
देवी माता पर बनाया गया ये गीत इंटरनेट धमाल मचा रहा है। जो एक दिन के अंदर ही एक मिलियन को पार कर चुका है। जिस पर लाइक 89 हजार है जो दर्शाता है भक्तों की और से इस गीत को कितना जबरदस्त रिस्पांस मिला है। दरअसल 24 घंटे के अंदर खेसारी लाल यादव के आरती उतारS सॉन्ग पर 12 लाख 14 हजार से ज्यादा व्युज आ चुके है।
बता दे कि, एक्टर और सिंगर के इससे पहले ‘माई के झुलनवा’ खुस रख माई’ ‘माई महाररानी आ गाइली’ जैसे गीत कुछ दिनों के भीत ही रिलीज हुए है।
ये भी पढ़े…
- New Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि पर आधारित नए भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
- Pawan Singh: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा ‘Rise and Fall Show’ फैंस हुए निराश
- Pawan Singh के नए गाने ‘चुनरिया लहरे माई के’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, लोगों कहा अब हुई दुर्गा पूजा सफल

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।