Khesari Lal Yadav New Song: गॉडफादर फिल्म का नया गाना रिलीज खेसारी लाल यादव, फैंस को आ रहा पसंद

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आगामी फिल्म गॉडफादर (Godfather) जिसका फिर से आज नवरात्रि के अवसर पर नया गाना रिलीज हो चुका है। जिसमे खेसारी डबल रोल में भक्ति रूप में नजर आ रहे है।

Khesari Lal Yadav का नया सॉन्ग ‘जय मा’ हुआ रिलीज

सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की नेक्स्ट फिल्म गॉडफादर है। जिसके लिए फैंस अब से नहीं बल्कि काफी दिनों से इंतेजार में है। क्योकि भोजपुरी सिनेमा की इस बड़ी फिल्म का ट्रेलर काफी पहले आ चुका है। लेकिन अभी तक ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं लगी है। हालांकि फैंस के बीच में इस भोजपुरी फिल्म का क्रेज ट्रेलर रिलीज से ही देखा जा रहा है। वही निर्माता ने गॉडफादर फिल्म का आज 22 सितंबर पर फिर से एक गाना रिलीज किया है। जो भक्ति दर्शता है।

गाने में दिखा खेसारी का जबरदस्त अंदाज

आगामी फिल्म के इस गाने में एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे है। जिसमे उनके दोनों किरदार फुल एनर्जी में देवी माता के सामने डांस करते दिखे है। जो इनकी भक्ति दर्शाता है। आप देख सकते है गाने में वे कुर्ते में बूढ़ा अवतार में दिखे, तो वही दूसरी भूमिका में यंग नजर आए है। सॉन्ग में आस्था सिंह भी नजर आ रही है। फैंस गाने में खेसारी के डबल रोल को काफी पसंद कर रहे है।

Video Credit: Times Music Bhojpuri

गाने के बारें में

नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ गॉडफादर फिल्म का ये नया सॉन्ग जिसे 85 हजार से अधिक व्युज मिल चुके है। Times Music Bhojpuri चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी और सुगम सिंह की आवाज है। म्यूजिक और लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव के है। गाने के कमेन्ट बॉक्स में फैंस Jai Maa सॉन्ग के लिरिक्स और खेसारी के एक्सप्रेशन की प्रशंसा कर रहे है।

गॉडफादर मूवी को कब रिलीज किया जाएगा

खेसारी लाल यादव की इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए फैंस कई दिनों से उताबले है। लेकिन हैरानी की बात है कि, निर्माता ने ट्रेलर तो बहुत पहले रिलीज कर दिया, मगर रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि फिल्म इसी साल दस्तक देंगी। इस इमोशनल परविवारिक ड्रामा फिल्म को पराग पाटिल के डायरेक्शन में बनाया गया है। जिसमे दोहरी भूमिका में नजर आने वाले खेसारी के साथ तीन एक्ट्रेस भी मुख्य किरदार में नजर आएगी। जिसमे यामिनी सिंह,आस्था सिंह के साथ निशा तिवारी भी अहम किरदार में होगी।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment