Sawane Me Ja Tani Devghar Song: पवन सिंह के बाद Khesari Lal Yadav भी बोलबम सॉन्ग लेकर आ चुके है। जिसने सोशल मीडिया पर गदर मचाना शुरू कर दिया है। जिसमे खेसरी लाल यादव शिव की भक्ति में रंग जमाते नजर आ रहे है। गाना शानदार विडियो प्रस्तुति, लिरिक्स और प्रभावशाली कैमिस्ट्री से धमाल मचा रहा है। जिसमे आवाज का भी जलबा देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल का नया सॉन्ग रिलीज होते ही मचा रहा धूम
अभिनेता खेसरी लाल यादव दिल को छू लेने वाली आवाज के लिए जाने जाते है। जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। पिछले कई सालों से खेसरी अपनी म्यूजिक एल्बम से श्रोताओं और दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे है। जो इस साल 2025 में भी उनके गानों ने सोशल मीडिया खूब परचम लहराया है। हाल ही में सावन के दिन स्टार्ट हो चुके तो, ऐसे में सिंगर ने भक्ति गानों से भी लोगों को अपनी और खीच रखा है। हाल ही में खेसरी के कई बोलबम सॉन्ग रिलीज हो चुके है।
ऐसे मे कल 22 जुलाई को उनका लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज होकर श्रोताओं और भक्तों का मन मोह रहा है। दरअसल GMJ यूट्यूब चैनल पर खेसरी लाल यादव और माधवी का ‘सावने में जा तानी देवघर’ सॉन्ग रिलीज हुआ है। जो सुबह से ही सुर्खियों में है।
खेसरी लाल यादव और माधवी लॉरे की जोड़ी जीत रही दिल
Video Credit: GMJ
खेसरी लाल का ये भक्ति सॉन्ग जो दर्शकों को भक्ति के साथ एंटरटेनर भी कर रहा है। जिसमे एक्टर और माधवी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों आँखों से बात करते नजर आ रहे है। जिनके एक्सप्रेशन कमाल के है। जो दर्शकों को लुभाने का काम कर रहे है।
विडियो में देख सकते है खेसरी और माधवी देशी अंदाज के साथ भक्ति में रमते नजर आए है। विडियो में भगवान शिव वाले किरदार को भी दिखाया गया है।
लिरिक्स और संगीत से बना खास
लोगों को गाने के लास्ट तक बांधकर रखने का काम लिरिक्स करते है। इस सॉन्ग के लिरिक्स में भी सादगी और संवेदना दोनों की झलक रही है। जो श्रोताओं की भावनाओं के साथ गहराई से जुड़ रहा है। जिसे कृष्ण बेदर्दी द्वारा लिखा गया है। तो वही दर्शकों और श्रोताओं को बेहतर अनुभव देना का काम इसका संगीत ने किया है। जिससे ये सॉन्ग और खास बन जाता है। इसका संगीत भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टर आर्य शर्मा ने दिया है।
गानों को मिल चुके लाखों व्यूज
व्युज की बात करें तो, 22 जुलाई को सुबह के समय रिलीज किया गया था। जिसे 30 लाख 10 हजार से ज्यादा व्युज मिल चुके है। और लाइक 43 हजार है। जिस तरह से दर्शकों की तरफ ‘सावने में जा तानी देवघर’ को पसंद किया जा रहा है। जल्द ही इस पर का कई लाख व्युज आने वाले है।
बता दे कि, म्यूजिक एल्बम को प्रोड्यूस राजकुमार सिंह ने किया है। और विडियो निर्देशक अंकिता वर्मा है। तो वही गाने को एडिट और डीआई का काम आर निंजा ने किया है।
लेख का सर्वप्रथम उद्देश्य किसी व्यक्ति या निर्माता/कंपनी को ठेस पहुंचाना नहीं है। बल्कि पाठकों को जानकारी देना और मनोरंजन देना है।
ये भी पढ़े…