Haryanvi New Song: मासूम शर्मा (Masoom Sharma) जिन्होंने अपने म्यूजिक एल्बम से लोगों के दिलो में अपनी खास जगह बनाई है। इस सिंगर को उत्तर प्रदेश क्षेत्र से भी काफी प्यार मिलता है। इसकी बजह से इनके सॉन्ग ट्रेंड में बने रहते है। दरअसल मासूम शर्मा का भक्ति सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाना का टाइटल है भोले का पुजारी जो जबरदस्त यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है।
Masoom Sharma का नया सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
Video Credit: Sonotek Music
देश में भोजपुरी और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का दर्शकों के बीच में काफी बोलबाला है। भोजपुरी गानों की लहर तो पिछले कई सालों से बनी हुई है। जिनके गाने यूपी बिहार में धमाल मचाते है। अब सावन का महीना चल रहा है तो, भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाले अभिनेता और निर्माता शिव पर आधारित गाने पिछले कई दिनों से रिलीज करने में लगे हुए है तो वही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। दरअसल एक हरियाणवी सॉन्ग पिछले दो दिन से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाना का टाइटल ‘भोले का पुजारी’ जो 13 वें नंबर पर ट्रेंड में है। जिस पर व्युज की संख्या भी लाखों में है।
मासूम शर्मा बने भोले बाबा
दरअसल सावन को देखते हुए, मासूम शर्मा ने भी भगवान शिव पर खास कर कबाड़ियों को टार्गेट करके ‘भोले का पुजारी’ को म्यूजिक एल्बम को Sonotek Music चैनल पर रिलीज किया है। जिसमे मासूम शर्मा शिव की भक्ति डूबे नजर आ रहे है। फुल एनर्जी के साथ नजर आ रहे सिंगर विडियो में भगवान शिव के रोल में भी नजर आए है। जिससे ये भक्ति सॉन्ग और इंटरेस्टिंग बन चुका है।
आप देख सकते है कि, शुरुआत में सिंगर एक घोड़े के साथ हरयाली जगह पर दिख रहे है। जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। जिसके बाद वे अपनी मधुर आवाज में लिरिक्स को गाते नजर आए है। विडियो में हरिद्वार की लोकेशन भी दिखाई गई है।
गानों को मिल रहा लोगों की तरफ जबरदस्त प्यार
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुआ मासूम शर्मा की आवाज में ये बोल बम सॉन्ग लोगों पर छाप छोड़ रहा है। शानदार लिरिक्स, और खूबसूरत लोकेशन से सजा ये सॉन्ग दर्शक और श्रोताओं के मन मोह रहा है। गाने के कमेन्ट बॉक्स में मासूम शर्मा के फैंस इस सॉन्ग को नंबर 1 बता रहे है। यही कारण है कि, ये यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में 13 वे नंबर पर है। तो बही ‘भोले का पुजारी’ सॉन्ग को अब तक 5 लाख 56 हजार से व्युज मिल चुके है।
गाने के बारें में
बता दे कि, ‘भोले का पुजारी’ में संगीत पिन्ना म्यूजिक द्वारा दिया गया है। और लिरिक्स एसपी करसोला के है। जबकि निर्देशित कुलदीप राठी ने किया है।
Disclaimer: गाने से जुड़े सभी अधिकारी Sonotek Music/निर्माता के पास सुरक्षित है। हमारे द्वारा लिखा गया लेख पाठकों को संतुष्ट करता है। जिसका उद्देश्य सूचना प्रादान और मनोरंजन कराना है।
ये भी पढ़े…
- Haryanvi Song: Masoom Sharma और Sapna Choudhary का नया सॉन्ग ने किया धमाका
- Bhojpuri Song: Arvind Akela Kallu के नए सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा, फिर से चला सपना का जादू
- Bhojpuri Song: खेसरी लाल और सोना पांडे के वायरल सॉन्ग ने मचाई तवाही, लोग देख रहे बार-बार

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
