Netflix Number 1 Trending Movie: सनी देओल की जाट (Jaat) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा था फिल्म ने कई फिल्मों को पीछा भी छोड़ा था किन्तु अब ये फिल्म ओटीटी पर भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ रही हैं। जी हा सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद सनी देओल की जाट ओटीटी पर आ चुकी है। जिसका रुतबा बहा भी देखना को मिल रहा है।
जाट मूवी ने ओटीटी पर मचाया धमाल
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल जिनकी जाट ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इसकी टोटल कमाई शानदार रही है जिसकी बजह से सनी पाजी का पुराना अवतार जो फैंस को फिर से जाट में नजर आया है। जिससे न केवल धकड़ कमाई की बल्कि जाट को जबरदस्त रिव्यू भी मिले थे। जिसके कारण सनी पाजी की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में लंबी चली थी। हालांकि शुरुआती कलेक्शन और बीच के दिनों के कलेक्शन में बहुत अंतर था यानि लास्ट दिन में इसके कलेक्शन में जाम सा लगा था।
लेकिन फिर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों में एंटरटेन कराती रही है। जो अब ये मोबाइल स्क्रीन पर भी दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रही है। जी हा ये मूवी ओटीटी पर आ चुकी है जो आते ही लोगों का अपने ध्यान खीच लिया है। जी हा दरअसल इसने ओटीटी पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। जबकि रिलीज हुए तीन दिन भी नहीं हुए है।

नेटफ्लिक्स पर मचाया गदर
दरअसल सनी देओल की जाट मूवी ने 5 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्ततक दी थी। जिसे रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है लेकिन इसने ओटीटी पर धमाल मचा दिया है दर्शक फिल्म को लेकर पॉज़िटिव रिएक्ट कर रहे है। बता दे कि, इस समय टॉप टेन की लिस्ट में देश में सनी देओल की जाट पहले 1 ट्रेंड कर रही है। जो दिखाता है कि, जाट को दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए कितने एक्साइटेड थे। सनी देओल ने आज नंबर 1 ट्रेंडिंग को लेकर इंस्टा पर एक पोस्ट भी किया है।
सनी देओल के एक्शन और डायलॉग की हुई थी तारीफ
सुपरस्टार फिर से फैंस के पंसदीदा रोल में नजर आए थे उनका एक्शन और डायलॉग फिर से दर्शको के बीच में कमाल कर गया था। दरअसल सनी की एक्टिंग जाट मूवी में लोगो को पसंद आई है। खास कर इनका फाइट सीन इस मूवी में सुपरस्टार का सामना प्रमुख विलेन रणदीप हुड्डा के साथ हुआ था। लोगों को इनकी एक्शन भरी जंग ने काफी आकर्षित किया था।
इतना हुई कमाई
कई फिल्म के बीच में सनी की जाट बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई नहीं थी। कई फिल्म आती जाती रही है लेकिन धीरे-धीरे ये फिल्म सेकनिल्क के अनुसार 80 करोड़ के पार पहुंच चुकी। ये भारत से नेट कलेक्शन है जबकि दुनिया भर से 118 करोड़ से ज्यादा, फ़िहलाल देखना होंगा अनाउंसमेंट की गई जाट 2 कब रिलीज होंगी, हालांकि अभी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े…
- Housefull 5 Ott Release Date in Hindi: हाउसफुल 5 जाने कब से मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते है।
- AA22xA6: अल्लु अर्जुन और एटली कुमार की 800 करोड़ी फिल्म में Dipika Padukon की धांसू एंट्री
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 15: हाउसफुल 5 की आंधी के बावजूद भूल चूक माफ ने कर डाली इतनी कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।