O Romeo Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म उतार-चढ़ाव के बावजूद ठीक कमाई करते हुए वर्किंग डेज में आगे बढ़ रही है। ओपनिंग वीकेंड में शानदार शुरुआत लेने के बाद संडे को फिल्म की कमाई भारी गिरावट आई है। जिससे वीकेंड कमाई ज्यादा अच्छी नहीं है। किन्तु पांचवें दिन कल मंगलवार इसने वर्किंग डेज में अच्छी पकड़ बनाई तो वही आज 5वां दिन है। आइए जानते है O Romeo Day 5 Collection की रिपोर्ट
O Romeo Box Office Collection Day 5
पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन की कमाई में शानदार उछाल आया था। 12.65 करोड़ रुपये कमाकर 2 दिनों से 19 करोड़ भारत से नेट कमा लिए थे। हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि पहला संडे था। लेकिन ये 9 करोड़ रुपये पर सिमट कर रह गई।
कल वीकेंड के बाद सोमवार स्वाभाविक रूप से गिरावट आनी तय थी। क्योकि कामकाज वाला दिन था। जिससे करीब 4.75 करोड़ कमाए। ऐसे में ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज पांचवें दिन भी ये फिल्म इसी तरह की (4 करोड़) कमाई के साथ नजर आ रही है।

ओ रोमियो टोटल की कमाई
सेकनिल्क की रिपोर्ट में अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, टोटल कमाई का आंकड़ा 34.9 करोड़ रुपये का हो चुका है यदि पांचवें दिन के शुरुआती अनुमानित कमाई को जोड़े तो, ये लगभग 38 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचती दिख रही है।
वीकडेज़ टेस्ट पर खरी उतरेगी या नहीं?
इसके लिए असली परीक्षा वीकडेज़ शुरू हो चुकी है। दर्शकों की रुचि और वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह का सकारात्मक रहता है, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लंबे समय तक मजबूत रह सकती है। फ़िहलाल दूसरे वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल बताया जा रहा है।
बता दे कि, बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो ने अभी तक औसत प्रदर्शन किया है। देखना दिलचप्स होगा इस वीकेंड ये क्या कमाल कर पाती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
