O Romeo Day 1 Collection Prediction: चर्चित फिल्म O Romeo को लेकर दर्शकों की बीच उत्साह तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर चालू हो चुकी है, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके पहले दिन के ट्रेंड को लेकर चर्चाएं तेजी से सामने आ रही हैं। क्योकि कल 13 फरवरी को ये सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वैलेंटाइन डे होने के कारण बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते है अब तक की एडवांस बुकिंग साथ ही O Romeo Day 1 Collection की भविष्यवाणी के बारें में
O Romeo Day 1 Advance Booking
दरअसल ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की एडवांस बुकिंग अच्छी मानी जा रही है। बड़े शहरों और मेट्रो क्षेत्रों में दर्शकों के बीच मूवी के लिए दिलचस्पी देखी जा रही है। खासतौर पर मल्टीप्लेक्स में जहां शुरुआती शोज़ के लिए टिकटों की बिक्री अब रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, अभी बुकिंग औसत है। लेकिन रात तक इसमें बड़ा इजाफा होने की उम्मीदे बताई जा रही है।
कितना हो चुका एडवांस बुकिंग कलेक्शन
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत लीड अभिनेता शाहिद कपूर हैं। जिन्होंने कुछ सालों अपनी शानदार फिल्मों से अपनी फैन फॉलोइंग बधाई है। जिससे अब दर्शकों के बीच में उनकी फिल्म को लेकर भी अच्छी ख़ासी दिलचपसी देखने को मिलती है। ऐसे में अब उनकी ओ रोमियो में रिलीज के लिए तैयार है जिसमे वे रोमांटिक अवतार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर और गानों ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक रिस्पांस बटोरा है। जिससे एडवांस बुकिंग सुबह 8 बजे तक सेकनिल्क के अनुसार 3.29 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ ) हो चुकी है रात तक इन आंकड़ो में बड़ा बदलाव हो सकता है।
O Romeo Day 1 Collection Prediction
कल रिलीज होने से O Romeo को वैलेंटाइन डे का फायदा मिल सकता है। रोमांटिक जॉनर की फिल्मों को लेकर सिनेमा प्रेमियो का झुकाब का अच्छा अच्छा खास देखने को मिला रहा है। ऐसे में
मौजूदा एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, शाहिद कपूर की ये अपने ओपनिंग डे पर सम्मानजनक कलेक्शन करते हुए 6 से 7 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि, रिलीज के दिन कमाई ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।
बता दे कि, ओ रोमियो को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है जिससे माना जा रहा है कि, अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहता है तो फिल्म वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी मज सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
