OG Box Office Collection Day 7: सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘ओजी’ का जलबा अब फीका पड़ता जा रहा है। शुरुआत में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थी। वो अब ओजी की कमाई में देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ दुनिया भर में एक बड़ा कारनामा कर चुकी है। फ़िहलाल आज ओजी के सात वे दिन की कमाई सामने आ चुकी है। चलिए जानते है पवन कल्याण की OG Day 7 Collection कैसा रहा है।
दर्शकों का झुकाब हो रहा कम
बॉक्स ऑफिस पर इतिहासिक ओपनिंग लेने वाली पवन कल्याण की ओजी ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है। हिन्दी ऑडीयंस की तरफ से भी ओजी को धमाकेधार रिस्पांस मिला था। जिसमे इमरान हाशमी ओमी भाऊ बनकर स्क्रीन पर छा चुके है। पवन कल्याण का डॉन वाली भूमिका भी दर्शकों को इंप्रेस कर रही है। हालांकि अब बॉक्स ऑफिस पर वो रुतवा देखने को नहीं मिल रहा है।
कल भी रही मात्र इतनी कमाई
पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म जिसे जल्द एक हफ्ता होने वाला है। इस एक हफ्ते में फिल्म 150 करोड़ को पार कर चुकी है। हालांकि पहले चार दिनों की दमदार कमाई से 140 करोड़ के पास आ चुकी थी। लेकिन अगले दो दिनों में कलेक्शन 15 करोड़ से नीचे रहा है। जहा मंडे को 60% ड्रॉप के साथ 7.4 करोड़ रुपये कमाए कल छठे दिन 7.25 करोड़ कमाकार ओजी 6 दिनों से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सेकनिल्क के अनुसार 154.85 करोड़ कमा चुकी है।
OG Box Office Collection Day 7

आज की शुरुआत भी ओजी की धीमी रही है क्योकि दर्शक अब फिल्म की और कम आकर्षित हो रहे है। सिनेमाघरों में ज्यादा भीड़ नहीं देखी जा रही है। साथ ही कामकाज वाले दिन चल रहे है।
ओजी का अब तक कलेक्शन यहां देंखे
- पहले दिन: 84.75 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 18.45 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 18.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 18.5 करोड़ रुपये
- पांच वां दिन 7.4 करोड़ रुपये
- छठा दिन: 7.25 करोड़ रुपये
- सात वां दिन: 6.75 करोड़ रुपये
टोटल कमाई: 161.6 करोड़
ओजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई
ओवरसीज से ओजी ने शुरुआत से ही धमाका किया है। विदेशी ऑडीयंस को ये फिल्म पसंद आ रही या नहीं इसके कलेक्शन को देखकर लगा सकते है। क्योकि भारत के अलाबा इसकी कमाई 60 करोड़ के पार जा चुकी है। हर दिन ओजी का ओवरसीज का कलेक्शन ठाक ठाक आ रहा है। जिससे दुनिया भर की कमाई से ओजी 2-3 दिन में 250 करोड़ को टच करने वाली है। जिससे पूरा बजट रिकवर हो जाएग।
- वर्ल्डवाइड कमाई: 237.3 करोड़
- ओवरसीज कमाई: 60.5 करोड़
Note: कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है जिसमे 7 दिनों के ओजी के कलेक्शन बताए गए है।
ये भी पढ़े…
- OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की ओजी ने किया 200 करोड़ को पार जानिए छठे दिन की कमाई
- Mahakali Movie Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखें रहस्यमय अवतार में
- Akshay Kumar बेटे Aarav Kumar के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले कहा, मैं उसके फैसला का सम्मान करता हूं…

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
