Bhojpuri Top Song: भोजपुरी के 5 सॉन्ग छा गए सोशल मीडिया पर

Bhojpuri Top Song: भोजपुरी गानों का खुमार दर्शकों पर सर चढ़कर बोलता है। जबरदस्त एनर्जी और रोमांटिक सीन के जरिए इस इंडस्ट्री के गानों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। खास कर छोटे शहरों और गाँव में भोजपूरी गानों का काफी बोलबाला देखना को मिलता है। जिसमे लोग सबसे ज्यादा पवन सिंह, खेसरी लाल यादव और निरहुआ के गानों को काफी पसंद करते है। ऐसे में कुछ गाने इतने जबरदस्त हिट हुए वे लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहे है। चलिए जानते Top Bhojpuri Song की लिस्ट

Bhojpuri Top Song

लॉलीपॉप लागेलु

भोजपुरी सिनेमा के टॉप गानों की बात आती है तो। उसमे सबसे पहले पवन सिंह का ‘लॉलीपॉप लागेलु’ सॉन्ग का आता है। ये एक एवरग्रीन सॉन्ग है। जिसका जलबा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। पवन सिंह के करियर का ये सबसे बड़ा चार्टबास्टर सॉन्ग में से एक है। इसे साल 2008 में रिलीज किया गया था। जहा इसने आते धूम मचा दी थी। ये गाना ग्लोबल हिट माना जाता है। पवन सिंह की आवाज में इसके बोल ज़ाहिद अख्तरन ने लिखे थे। तथा संगीत विनय विनायक के है।

रात दिया बुताके

ये सॉन्ग भी आते ही जबरदस्त हिट हुआ था। साल 2017 में रिलीज हुआ ‘राते दिया बुताके’ सॉन्ग में पवन सिंह के साथ आम्रपाली नजर आई थी। दोनों की दमदार कैमिस्ट्री से 8 साल पुराने इस गाने को आज भी पसंद किया जाता है। बता दे कि, ये रोमांटिक सॉन्ग ‘सत्या’ फिल्म का है। जिसने धमाल मचा दिया था। साथ ही इस भोजपुरी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कि थी। इसमे अक्षरा सिंह नजर आई थी। बल्कि आम्रपाली केवल ‘रात दिया बुताके सॉन्ग में ही नजर आई थी। इस 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज है।

कवन भतरकटनी

तीसरा सॉन्ग खेसरी लाल यादव ‘कवन भतरटनी’ सॉन्ग है। जिसका फनी अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। यूट्यूब पर इसे गाने के विडियो काफी वायरल होते है। गाने में खेसरी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन करते दिख रहे है। जो एक लड़की के भेष में है। खेसारी लाल का ये सॉन्ग ‘साल 2017 में रिलीज हुई ‘दिलवाला’ फिल्म का है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह, किरण यादव नजर आई थी।

नई झुलानी के छैया

दिनेश लाल यादव का ये सॉन्ग भोजपुरी सिनेमा का सबसे खूबसूरत सॉन्ग माना जाता है। जिसमे आवाज और लिरिक्स को लोगों से काफी प्रशंसा मिलती है। आज भी निरहुआ और आम्रपाली के ‘नई झुलानी के छैया’ सॉन्ग को जबरदस्त रिस्पांस मिलता है । बता दे कि, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ फिल्म का सॉन्ग जो 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म काफी बड़ी हिट रही थी।

लगा के फेयर लवली

इस सॉन्ग का खुमार उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर खूब चढ़ता है। खेसारी लाल और खुशुबू जैन की आवाज ये सॉन्ग इंटरनेट पर काफी पॉपुलर है। जो साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेहँदी लगा के रखना’ का है। जिसमे खेसारी के साथ काजल राघवनी और ऋतु सिंह थी।

Disclaimer: लेख में भोजपुरी सिनेमा के 5 गानों का विवरण दिया गया है। जिसका उद्देश्य पाठकों को सही जानकारी देना है। सभी गाने के अधिकार निर्माता के पास है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment