Pawan Singh Char Chaka Ae Jeeja Song: फिर से एक न्यू भोजपुरी म्यूजिक एल्बम की घोषणा हो चुकी है। दरअसल पवन सिंह (Pawan Singh) ने कल 30 जुलाई को अपने लेटेस्ट सॉन्ग की अनाउंसमेंट की है। जो भगवान शिव पर होगा, भोजपुरी एक्टर ने इसकी रिलीज डेट और अन्य जानकारी दी है। चलिए जानते है कब रिलीज हो रहा है।
पवन सिंह ने की न्यू म्यूजिक एल्बम की घोषणा
भोजपुरी सिनेमा में कई सालों से अपना दबादबा बनाते हुए पवन सिंह की बर्तमान में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जिसकी बजह से न्यू म्यूजिक एल्बम को सोशल मीडिया पर बेहद प्यार मिलता है। पावर स्टार के इस सावन में कई गाने रिलीज हो चुके है। जिनका डंका सोशल मीडिया पर आज भी बज रहा है। लेकिन अब एक और सॉन्ग इंटरनेट पर धमाल मचाने आ रहा है। पवन सिंह ने न्यू सॉन्ग ‘चार चाका ए जीजा’ (Char Chaka Ae Jeeja Song) की घोषणा की है। जिसमे उनके साथ संजना मिश्रा होगी, गाना का सार भक्ति आधारित होने वाला है।
इस दिन होगा रिलीज
जुलाई में कई गाने करने के बाद अब अभिनेता अपने अगले महीने की तैयारी में जुट गए है। अगस्त में उनके कई म्यूजिक एल्बम आने वाले है। जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होने वाली है। जी हा सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया कि, ‘चार चाका ए जीजा’ सॉन्ग कल 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। गाना भक्ति आधारित होने वाला है। जिसमे एक्टर के साथ संजना मिश्रा भगवान भी शिव की भक्ति में डूबती नजर आएगी। गाने के अनाउंसमेंट पोस्टर में भगवान शिव और दोनों कलाकारों के साथ शिव भक्त नजर आ रहे है। फ़िहलाल ‘चार चाका ए जीजा’ सॉन्ग को GMJ चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
गाने के बारें में अधिक जानकारी
पवन सिंह का ये लेटेस्ट ‘चार चाका ए जीजा’ सॉन्ग उनकी और शिल्पी राज आवाज में होगा, जिसमे म्यूजिक प्रियांशु सिंह तथा लिरिक्स विजय चौहान के होने वाले है। जबकि विडियो निर्देशन की कमान बिभांशु तिवारी ने संभाली है। कोरियोग्राफर गोल्दी जायसवाल, सनी सोनकर का है।
पिछला गाना यूट्यूब पर हुआ था ट्रेंड
उनका पिछला सॉन्ग भी भक्ति पर आधारित था। जिसके टाइटल ‘देवघर के राजा’ जिसमे श्वेता महारा नजर आई थी। इसी महीने 21 जुलाई को रिलीज हुआ ये सॉन्ग ट्रेंडिंग में गया था। जिस पर लाखों व्युज आ चुके है। ऐसे में देखना होगा 1 अगस्त को रिलीज हो रहा ‘चार चाका ए जीजा’ सॉन्ग लोगों को कितना पसंद आएगा।
Source: Instagram/singhpawan999
ये भी पढ़े…
- Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav के नए सॉन्ग ‘सावने में जा तानी देवघर’ लोगों को आ रहा पसंद
- Savan Song: सोशल मीडिया पर Pawan Singh के ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सॉन्ग का चल जादू
- Khesari Lal Yadav New Song: खेसरी ने की ‘शाम है धुआँ धुआँ’ सॉन्ग की घोषणा जाने कब होनाग रिलीज

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।