Pawan Singh: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा ‘Rise and Fall Show’ फैंस हुए निराश

Pawan Singh Rise and Fall Show: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने अचानक शो से विदाई लेकर फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल भोपुरी एक्टर ‘राइज़ एंड फॉल’ शो से बाहर हो चुके है।

Pawan Singh ने छोड़ा ‘राइज़ एंड फॉल’

Pawan Singh जिनका जलबा उत्तर प्रदेश और बिहार में ही सीमित नहीं है। बल्कि हर प्रदेश में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। यही कारण है कि, उनकी कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है। किन्तु ये सफलता उन्होंने अपनी मेहनत और लगाव के कारण पाई है। ऐसे में लगतार सफलता के रास्ते पर चल रहे है पवन सिंह के पास आज बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की तरह उनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। जिससे सोशल मीडिया पर उनके गानों का ट्रेंड बना रहता है।

इस साल भी वे कई बड़े हिट गाने भोजपुरी इंडस्ट्री को दे चुके है। जिन्हें ऑडीयंस की और से जबरदस्त प्यार मिला है। ऐसे में जब भी वे किसी प्रोजेक्ट हिस्सा होते है। तो उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड होते है। इस बार जब उन्होंने एक रियलटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ (Rise and Fall Show) में कदम रखा तो, इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी। ये शो बिग बॉस की तरह है। जिसे अशनीर ग्रोवर की और से होस्ट किया जा रहा है। ये रुलर्स और वकर्स दो हिस्सों में बाटा गया है। जिसमे पवन सिंह के आते ही लोगों की दिलचस्पी इस शो के लिए काफी बढ़ गई थी।

पवन सिंह ने किया फैंस को निराश

शो का थीम लोगों को काफी पसंद आ रहा था। जिसकी बजह पवन सिंह भी थे। उनका अंदाज जिस तरह से डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे थे। वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है। जिससे पवन सिंह को देखने के लिए फैंस इस शो को लगातार देख रहे थे। जिसमे कॉमेडी भी थी। जिससे रोजना विडियो वायरल होने लगे।

अचानक हुए शो से बाहर

दरअसल आईएएनएस के अनुसार पवन सिंह के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है क्योकि एक्टर ने अचानक ‘राइज़ एंड फॉल’ को छोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार सेट पर उनकी फैमिली खुद सिंह को लेकर गई है। एक्टर ने कहा कंटेस्टेंट के तौर पर राइज़ एंड फॉल शो में शामिल नहीं हुए थे। वे इससे शो से निश्चित समय के लिए जुड़े थे। ऐसे में उनके इस फैसले ने फैंस मायूस किया है। साथ ही शो को भी एक बड़ा झटका लग सकता है। क्योकि पवन सिंह के कारण ही शो काफी फेमस हो रहा था। जिससे काफी लोग जुड़े हुए थे।

ऐसे में उनके जाने इसकी लोकप्रियता कमजोर हो सकती है। वही कई दर्शकों का कहना ये शो हम केवल पवन सिंह के लिए देख रहे थे। एक्टर को दर्शकों ने इस शो की जान बताया है। जिससे लोकप्रियता घट सकती है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment