Rise And Fall Show: पवन सिंह (Pawan Singh) ने हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल को छोड़ा है। जिससे फैंस और निर्माता को भो झटका लगा है। ऐसे में पवन सिंह द्वारा शो के छोड़ते हुए एक विडियो वायरल हो रहा है। जहा वे शो में अपने मां के साथ इमोशनल हो गए
शो छोड़ते ही Pawan Singh अपनी मां के साथ हुए इमोशनल
सुपरस्टार Pawan Singh की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उनके न केवल गाने वायरल होते बल्कि उनका साधारण विडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। कुछ दिन पहले पावर स्टार ने ‘राइज एंड फॉल’ को छोड़ा है। जिससे उनके फैंस और इस शो के निर्माता को झटका लगा था। क्योकि TRP पर असर पड़ सकता है। हालांकि ये शो उन्होंने अपने वादे के अनुसार छोड़ा है। ऐसे में जब पवन जब ये शो छोड़ रहे थे। तब का एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसे खुद सिंह ने शेयर किया है। विडियो में बोली गई उनकी बात शो में बैठे सभी लोगों को इमोशनल कर गई।
पवन सिंह ने अपनी मां के बारें में क्या कहा
सेट के दौरान का विडियो जिसमे उनके मां भी नजर आ रही है। ये विडियो उस वक्त का है जब उनकी मां उन्हें शो से घर लेने आई थी। इस दौरान पवन सिंह ने शो छोड़ते हुए एक्टर ने सभी को भावुक कर दिया, वे अपनी मां के बारें में कुछ शब्द बोलते है। उन्होंने कहा ‘मां मेरे लिए सब कुछ है, यदि मां मेरे साथ है तो में जीवन की सभी विपत्तियों का सामना कर सकता हूं, अगर मां नहीं तो में कुछ नहीं है।
उनकी मां ने भी अपने बेटे की प्रेम भावना को दिखाया है। इस दौरान मां बेटे के चेहरे पर इमोशन की झलक देखी जा रही थी। साथ ही कीकू शारदा समेत अन्य मौजूद लोग उनके प्रेम को देखकर उनकी आंखों में आंसू नजर आए, शो का ये पल भावुक कर देना वाला था। जो अब वायरल हो चुका है।
लोगों का मिल रहा जबरदस्त प्यार
सिंह के इस विडियो पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। कई यूजर्स ने अपने कमेन्ट के माध्यम से एक्टर के लिए अपना दिखाया है एक ने लिखा, ‘राजा भैया लव यू जनता आपके साथ है’ एक ने लिखा ‘गुरु जी आप दिल के बहुत अच्छे है’ एक ने लिखा, ‘टीआरपी का असली किंग पवन सिंह’ कुछ ही देर में ही इंस्टाग्राम पर मां बेटे के इस विडियो पर 3 लाख 80 हजार से अधिक लाइक आ चुके है। जिस पर व्युज 2.4 मिलियन
पवन सिंह का लास्ट गाना
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से शो में बिजी थे अब उनके नए गाने रिलीज होने वाले है। हालांकि उनका पिछला गाना 10 दिन पहले ‘नाच रे पतरकी’ रिलीज हुआ था। 11 सितंबर को रिलीज हुए इस गाने एक्टर के साथ श्वेता शर्मा थी। जिसके बाद उनके कोई म्यूजिक एल्बम रिलीज नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े…
- Pawan Singh: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा ‘Rise and Fall Show’ फैंस हुए निराश
- New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ‘दिलवा चोरी कै के’ सॉन्ग रिलीज होते हुए यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड
- Khesari Lal Yadav का नया सॉन्ग ‘तूही हवा पानी बारू हो’ रिलीज़ होकर मचा रहा धमाल

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।