Salman Khan: काला हिरण मामले में आज सलमान खान पर हो रही महत्वपूर्ण सुनवाई, आज हो जाएगा फैसला

Salman Khan Kala Hiran Case: आज सलमान खान (Salman Khan) के लिए काफी अहम दिन होने वाला है। आज लगभग 25 साल पुराने विवाद काला हिरण मामले में (Rajasthan) हाईकोर्ट में एक अहम सुनवाई होने वाली है।

Salman Khan: काला हिरण में मामले में आज हो रही सुनवाई

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बार फिर से काला हिरण (Kala Hiran Case) वाला मामल सुर्खियों में आ गया है। लगभग सभी को पता है कि, भाईजान का नाम कई सालों से काला हिरण शिकार से जुड़ा है। ऐसे में जोधपुर हाईकोर्ट पर सभी को नजरें टिकी है। क्योकि आज इस मामले सुनवाई होने जा रही है। जो काफी अहम है।

सलमान खान को मिल सकती है राहत?

आज सुबह से ही उनके फैंस और पूरा देश जस्टिस संदीप शाह की अदालत में काला हिरण शिकार मामले को लेकर काफी एक्टिव है। सालों से चलता आ रहा इस विवाद पर आज भाईजान को रहता भी मिल सकती, या फिर उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी हो सकती है। दरआसल एक्टर की और से अपील की गई है। जिसमे उन्होंने रद्द करने की मांग की है। उनके वकील का कहना उन्हें गलत फसाया जा रहा है। साथ ही बरी किए गए अन्य एक्टर्स नीलम, सैफ अलीखान, सोनाली बेंद्रे पर आज फिर से सुनवाई होने जा रहे है।

2018 में सुनाई गई थी सजा

कई सालों से चल रहे विवाद के बाद कोर्ट ने 2018 में उन्हें दोषी ठहराया था जिसके लिए उन्हें 5 साल सजा और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। जिसके बाद एक्टर को जेल भी भेजा गया था। हालांकि जमानत उन्हें 2 दिन में ही मिल चुकी थी। इस दौरान अन्य एक्टर्स को सबूतों के अभाव में बरी किया गया था।

क्या था काला हिरण का विवाद

दरअसल साल 1999 में सूरज आर बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ है’ फिल्म आई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर पर आरोप है कि, रात के समय में कांकाणी गांव में उनके द्वारा द्वारा 2 काले हिरण का शिकार किया गया है। ऐसा गांव वालों ने एक्टर पर आरोप लगाया था। जिसके बाद सलमान खान पर अब तक कानूनी विवाद चल रहा है।

हालांकि 2018 में सुनाई गई 5 साल की सजा को कम करने को लेकर उनके द्वारा अपील की गई है। जिस पर अहम आज फैसला आने वाला है। बता दे कि, 1999 में रिलीज हुई ये पारिवारिक ड्रामा फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

ये भो पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment