Sangeeta Bijlani Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान (Salman Khan) खान और संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) सुर्खियों में है। जिसकी बजह एक्ट्रेस का बर्थडे है, जहा सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दोनों एक साथ दिखे है। सोशल मीडिया पर इनके फ़ोटोज़ और विडियो तेजी से वायरल हो रहे है।
संगीता बिजलानी ने 9 जुलाई को मनाया बर्थडे
सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीत बिजलानी जब भी किसी इवेंट में नजर आते है तो इन दोनों की फ़ोटोज़ और इंटरनेट पर खूब सुर्खिया बटोर थी। हालांकि दोनों कलाकारों को ज्यादा एक साथ नहीं देखा जाता है। किसी महत्वपूर्ण पार्टी में ही देखा जाता है। जो इस बार भी सलमान और संगीता खास दिन पर नजर आए है। दरअसल 65 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी संगीता बिजलानी ने बीती रात 9 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान कई फिल्मी जगत और टीवी से जुड़े कलाकार उनके जन्मदिन पर खुशियां मनाने आए है। जिसमे सुपरस्टार सलमान खान भी थे।
65 साल की एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान
सुपरस्टार पार्टी में पूरे स्वैग के साथ नजर आए है। जहा उन्हें देख पार्टी में आए लोग उन्हें देख फ़ोटो क्लिक करवाने में लगे। इस दौरान सलमान खान काफी हैंडसम दिखे। उन्होंने जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस ड्रेस में एक्टर कूल नजर आए। तो वही संगीता बिजलानी सुंदर ड्रेस में नजर आई है। अपने बर्थडे पर एक्ट्रेस की उम्र 65 साल की दिख नहीं रही थी। खुले बाल में वे और भी खूबसूरत दिखी है।
बता दे कि, इस पार्टी में अर्जुन बिजलानी भी नजर आए है। जहा उन्होंने सलमान के साथ फोटो क्लिक करवाया है। फ़ोटो में आप देख सकते है वे खुद और उनकी पत्नी साथ में सलमान खान और संगीता बिजलानी नजर आई है।
संगीता बिजलानी के बारें में
1960 में जन्मी संगीता ने साल 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 1988 में आई ‘कातिल’ थी जिसके बाद त्रिदेव, योद्धा, लक्ष्मण रेखा, हथियार, गुनाहों का देवता साथ ही ‘जुर्म’ जैसी बेहतरीन फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था।
सलमान खान से होने वाली थी शादी?
बताते चले सलमान और संगीता का रिश्ता 90 के दशक में काफी करीब माना जाता है। दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे। किन्तु रिपोर्ट्स के अनुसार एक शो में एक्ट्रेस ने खुद शादी टूटने की बात को कबूला था। बताते चले एक्ट्रेस की शादी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से साल 1996 में हुई थी। लेकिन दोनों का 2010 में तलाक हो गया था।
ये भी पढ़े…