Sara Arjun in Dhurandhar: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का धमाकेदार टीजर कल 6 जुलाई को रिलीज हो चुका है। ये टीजर एक्टर ने अपने जन्म दिन के मौके पर रिलीज किया है। जहा ये कल से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। टीजर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना को देख दर्शक फिल्म के लिए अभी से एक्साइटेड हो रहे है। लेकिन इसके टीजर के जरिए एक्ट्रेस सारा अर्जुन सुर्खियों में आ चुकी है। जिनका उम्र महज 20 साल की है। चलिए जानते है Sara Arjun कौन है
Dhurandhar फिल्म के टीजर से आई सुर्खियों में
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ जिसके जबरदस्त टीजर ने धमाल मचा दिया है। टीजर में हर एक सीन देखने लायक था। जो रणवीर सिंह की अन्य फिल्मों से अलग है। उनका लुक, और शानदार एक्शन देख फैंस क्रेज़ी हो गए है। टीजर अभी भी चर्चा में है। साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन रणवीर सिंह के साथ नजर आने से सुर्खियों में है। चलिए जानते है सारा अर्जुन के बारें में।
कौन है Sara Arjun?
Sara Arjun जिन्होंने कम आयु में ही कई फिल्में और विज्ञापनों में काम करना स्टार्ट कर दिया था। एक्ट्रेस का जन्म 18 जून को 2005 में भारत में हुआ था। उनके पिता खुद एक सफल अभिनेता है जिनका नाम राज अर्जुन है। जिन्हों ने कई हिन्दी और साउथ फिल्मों में काम किया है।
6 साल की उम्र मे निभाया मुख्य रोल
एक्ट्रेस ने जन्म के कुछ साल बाद ही फिल्म इंडस्ट्री और बिज्ञापन में काम करना शुरू किया था। 2011 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ में उन्होंने 6 साल की एक बच्ची का मुख्य रोल निभाया था। फिल्म में इनकी कमाल की एक्टिंग देखकर उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का पुरस्कार भी मिला था। तो वही 2011 में ही हिन्दी सिनेमा में ‘404’ फिल्म से करियर की शुरुआत की है।
सलमान खान और इमरान हाशमी की फिल्म में भी आ चुकी नजर
जिसके बाद इमरान हाशमी की 2013 में रिलीज हुई ‘एक थी डायन’ साथ ही सलमान खान की 2014 में रिलीज हुई ‘जय हो’ में भी एक स्कूल गर्ल का रोल निभाया था। इसके बाद वे कई हिन्दी और तमिल के साथ तेलुगु फिल्मों में नजर आई है। जहा उनके अभिनय को सराहा गया है। सारा अर्जुन को अब तक कई अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकी है।
20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ करेंगी रोमांस
20 साल की एक्ट्रेस अब 40 साल के रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगी, 6 जुलाई को रिलीज हुए टीजर में सारा अर्जुन को ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया है। उनकी एक झलक देखने को मिली है। लेकिन फिल्म में रणवीर संग लीड भूमिका में होंगी।
जिसे आप 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देख सकते है। बता दे कि, फिल्म जासूसी पर आधारित बताई जा रही है। जिसमे कई संजय दत्त समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण रोल में है।
ये भी पढ़े…
- Maa Box Office Collection Day 11: काजोल की ‘माँ’ फिल्म से पिछड़ रही अक्षय-प्रभास की कन्नप्पा, जाने 11 वे दिन की कमाई
- Kannappa Box Office Collection Day 11: स्टार पावर के बावजूद कन्नप्पा की कमाई में गिरावट, जानिए 11वें दिन की कमाई
- Sitare Zameen Par Box Office Collection Day 18: 18वें दिन भी कमाल कर रही सितारे ज़मीन पर, 150 करोड़ के नजदीक

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
