Sholay The Final Cut Box Office Collection Day 7: धुरंधर के सामने धर्मेन्द्र की शोले की हो चुकी करोड़ो में कमाई

Sholay The Final Cut Box Office Collection Day 7: धुरंधर के सामने इस समय धर्मेन्द्र की पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। जो मोटी कमाई भी कर रही है। दरअसल 50 साल पहले रिलीज हुई शोले फिर से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो में कमाई कर रही है। दरअसल धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी जिसने अब तक करोड़ो का कलेक्शन कर लिया है। चलिए जानते है शोले द फाइनल कट की कमाई कितनी हो चुकी है।

Sholay The Final Cut Box Office Collection Day 7 की रिपोर्ट

1975 में रिलीज हुई धमेन्द्र और अमिताभ बच्चन की शोले जिसके नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताई जाती है। आज भी इसे दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। उस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना दिया था। ऐसे में अब फिर से इस आइकॉनिक फिल्म को पिछले हफ्ते 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में री रिलीज गया था। जहां इसने करोड़ो का कारोबार कर लिया है।

धुरंधर के सामने कर डाली इतनी कमाई

धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को ऐसे पर सिनेमाघरों में उतारा गया था। जहां पहले से ही सिनेमा प्रेमियों पर धुरंधर का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा था। सिनेमाघरों में धुरंधर के लिए दर्शकों के लिए भीड़ नजर आ रही थी।उसके बाद भी इसने ठीक ठीक 30 लाख रुपये का बिजनेस पहले दिन किया था। दूसरे, तीसरे दिन कमाई में ग्रोथ आई थी । जहा शनिवार को 50 लाख और संडे को 60 लाख कमाए थे।

कल सातवें दिन इसने महज 14 लाख कमाए है जिससे भारत से नेट ‘शोले द फाइनल कट’ सात दिनों से सेकनिल्क के अनुसार 1.98 करोड़ कमा चुकी है। इसकी इंडियन ग्रॉस कमाई 2.3 करोड़ की हो चुकी है। बता दे कि, यदि धुरंधर रिलीज नहीं तो, शोले की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कुछ और होती, क्योकि धुरंधर का जलबा हर तरफ देखने को मिल रहा है। लेकिन इसकी मौजूदगी में भी 50 साल पुरानी इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है।

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

Sholay The Final Cut Day Wise Collection

डे 10.3 करोड़ रुपये
डे 20.5 करोड़ रुपये
डे 30.6 करोड़ रुपये
डे 40.15 करोड़ रुपये
डे 50.15 करोड़ रुपये
डे 60.14 करोड़ रुपये
डे 70.14 करोड़ रुपये

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 14: धुरंधर ने विदेशों में भी मचाया धमाल, जानिए 14वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म के बारें में अधिक जानकारी

बता दे कि, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज़ किया गया था। जिसमे धर्मेन्द्र अमिताभ बच्चन के अलाबा संजीव कुमार लीड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थी। फिल्म में गब्बर का किरदार अमजद खान ने निभाया था। तो वही डायरेक्श की कमान रमेश सिप्पी ने संभाली थी। जिसमे लेखन और पटकथा कार्य सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर ने किया था।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment