Shree 420 Bhojpuri Movie Release Date: खेसरी लाल यादव की श्री 420 जल्द होने वाली रिलीज

Shree 420 Bhojpuri Movie Release Date: इस समय भोजपुरी सिनेमा की आगामी फिल्म खूब चर्चा बटोर रही खास कर कल से क्योकि ट्रेलर ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दरअसल Khesari Lal Yadav की बहुचर्चित फिल्म Shree 420 इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। कल मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। खेसारी लाल का कॉमेडी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिससे Shree 420 की Release Date को लेकर फैंस उत्सुक है। चलिए जानते है कब होगी रिलीज

Shree 420 Bhojpuri Movie Release Date

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार जिन्हें फिल्म जगत का ट्रेंडिंग स्टार भी कहा जाता है। अभिनेता फिल्मों के साथ अपने म्यूजिक एल्बम के लिए भी जाने जाते है। बर्तमान में उनके कई नए गानों धमाल मचाया है। हाल ही उनके रिलीज हुए ‘गेरुआ कलर’ ‘बहिनी के प्यार’ सॉन्ग को पॉज़िटिव रिस्पांस मिला है। लेकिन कल उनकी फिल्म के ट्रेलर ने इन ट्रेंडिंग गानों की चर्चा कम कर दी है।

दरअसल Bhojpuri सिनेमा की Movie Shree 420 के ट्रेलर को लोगों की तरफ से जबरदस्त प्यार मिला है। जो ट्रेंडिंग में 1 मिलियन व्युज के पार जा चुका है। फैंस ट्रेलर में खेसरी लाल यादव के कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे है। ऐसे में फिल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ चुकी है।

Bhojpuri Movie Shree 420 कब होगी रिलीज?

खेसारी की इस कॉमेडी वाले अवतार को देखकर दर्शक श्री 420 फिल्म की रिलीज डेट के लिए उताबले नजर आ रहे है। जो आपको जल्द देखने को मिलने वाली है। दरअसल फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले महीने खेसरी लाल और निर्माता की तरफ से घोषणा हुई थी। जहा फर्स्ट लुक देखने को मिला था। ऐसे में जुलाई के बाद अब इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। लेकिन इस दौरान निर्माता या अभिनेता की तरफ से श्री 420 की आधिकारिक रिलीज़ डेट घोषित नहीं की गई है।

लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही लग रहा है जल्द ही ये भोजपुरी फिल्म रिलीज हो सकती है। बता दे कि, जहा बॉलीवुड फिल्में ट्रेलर रिलीज से ज्यादा से ज्यादा 25 से 30 बाद सिनेमाघरों में रिलीज होती है। किन्तु भोजपुरी फिल्में ट्रेलर रिलीज के काफी दिन बाद रिलीज की जाती है। उम्मीदें है श्री 420 इस महीने के लास्ट में या अगले महीने सितंबर में रिलीज हो सकती है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी।

खेसारी लाल की श्री 420 फिल्म के बारें में

खेसरी की ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर मनोरंजक होने वाले है। जिसमे उनकी भूमिका एक ठग की होगी है। जिसमे वे लोगों को ठगते नजर आएगे, श्री 420 में रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल सीन देखने को मिलने वाले है। जिसमे खेसरी लाल, श्वेता महरा, मधु शर्मा साथ ही सहायक भूमिका में अनुभवी एक्टर संजय पांडे, सम्राट चतुर्वेदी, सेलैशा मिश्रा जैसे अन्य कलाकार नजर आएगे। जिसका निर्देशन प्रवीण कुमार सिंह और प्रोड्यूस मधु शर्मा, समीर आफताब द्वारा किया जा रहा है। फ़िहलाल देखना होगा ‘श्री 420’ की अधकारिक रिलीज डेट की घोषणा कब होती है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment