SSMB29 2 Parts: लगभग सभी सिनेमा प्रेमियों को पता होगा एसएस राजामौली का अगला और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट SSMB 29 होना वाला है। जो भारतीय सिनेमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा ऐसे में दर्शक इसकी अपडेट के लिए इंतेजार में रहते है। आज SSMB 29 का बड़ा अपडेट आया है। दरअसल एसएस राजामौली बाहुबली 2 की तरह इस फिल्म को भी दो भागों में बना रहे है। चलिए है ताजा जानकारी के बारें में।
एसएस राजामौली की SSMB 29 होगी 2 पार्ट रिलीज?
भारतीय सिनेमा में एसएस राजामौली ने ‘बाहुबली’ को दो भागों में बनाकर इंडस्ट्री में एक शानदार प्रथा चलाई थी। जिसके बाद निर्देशकों के लिए ये चलन अब तक जारी है। एक कहानी को दो भागों में दिखाना इंडस्ट्री में काफी हद तक कामयाब रहा है। बाहुबली के बाद केजीएफ़ भी 2 भागों में बनाकर तैयार हुई थी। साथ ही अन्य प्रोजेक्ट की कहानी भी दो पार्ट में बनकर तैयार हुई है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की है। ऐसे में अब खबरें है कि, बाहुबली की तरह मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB 29 को भी 2 पार्ट में बना रही है।
क्या दो भागों में रिलीज होगी SSMB 29
इस समय महेश बाबू की स्टारर फिल्म SSMB 29 इंटरनेट पर सुर्खियों में है। पिछले काफी दिनों से एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। हाल ही में सुपरस्टार के जन्मदिन पर प्री लुक रिलीज हुआ था। ऐसे में अब और जानकारी सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट् के अनुसार डायरेक्टर केन्या गए है। जहा फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस दौरान उनकी मुलाकात वहाँ के सरकारी अधिकारियों से हुई।
ऐसे में केन्या की मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि, SSMB 29 2 Parts में रिलीज की जाएंगी, साथ ही पता चला है कि, इसे 120 देशों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि साउथ की ये मूवी 2 पार्ट में रिलीज होगी इसको लेकर एसएस राजामौली ने खुलासा नहीं किया है। उम्मीदों है जल्द ही डायरेक्टर की और से 2 पार्ट को लेकर स्पष्ट जानकारी आ सकती है।
फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज
ताजा जानकारी के अनुसार इस विशाल प्रोजेक्ट की शूटिंग अफ्रीका में भी की जाएगी, केन्या में इस फिल्म के मुख्य सीन शूट हो रहे है। फ़िहलाल इसकी फर्स्ट लुक की ऑफिसियल जानकारी पहली ही आ चुकी थी। दरअसल आधिकारिक तौर पर पहला लुक नवंबर के महीने में जारी होने वाला है। ये अपडेट डायरेक्टर ने सुपरस्टार महेश बाबू के बर्थ डे पर दी थी।
वेश्विक स्तर पर बनी रही इसमे प्रियंका चोपड़ा अहम रोल के साथ प्रथ्वीराज सुकुमारन जोकि मलयालम इंडस्ट्री से आते है। सथी ही फेमस एक्टर आर माधवन भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। SSMB 29 सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी। इसके फर्स्ट लुक रिलीज होने के दौरान पता चल सकता है।
ये भी पढ़े…