Sunny Deol New Movie Update: सनी देओल हो हाथ लगी रामायण यूनिवर्स की दूसरी फिल्म, निभाएगे हनुमान जी का किरदार

Sunny Deol New Movie Update: सनी देओल को फिर से एक बड़ी फिल्म हाथ लगी है। जिसमे वे भगवान हनुमान का रोल प्ले करेंगे। हम रामायण पार्ट 1 या पार्ट 2 की बात नहीं कर रहे है। बल्कि उन्हें इस यूनिवर्स की नई फिल्म मिली है।

सनी देओल को मिली नई फिल्म

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस समय दुखों का सामना कर रहे है। उनके पिता धर्मेन्द्र के गुजरने के बाद वे खराब समय से धीरे-धीरे बाहर आ रहे है। क्योकि उनकी बॉर्डर 2 अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है जिसके कारण वे जल्द इस बड़ी फिल्म के प्रोमोशन से जुड़ेगे, तो वही कई समय से प्रोफोशनल लाइफ से दूर चल रहे सनी देओल को कई नई फिल्मों के बाद एक और नया प्रोजेक्ट मिला है। उनकी ये पौराणिक फिल्म होगी।

रामायण यूनिवर्स की है फिल्म

दर्जनों फिल्मों में काम कर रहे सनी देओल दूसरी बार माइथोलॉजिकल फिल्म में नजर आएगे। ये रामायण यूनिवर्स की फिल्म होगी। जिसमे एक्टर हनुमान जी का रोल निभाएगे, दरअसल रामायण पार्ट 1 और 2 के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा एक पौराणिक फिल्म पर काम कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार निर्माता का मानना है कि, सनी देओल इस फिल्म के लिए बेस्ट है। बताया जा रहा है इसमे जबरदस्त एक्शन और शानदार पौराणिक कहानी देखने को मिलेंगी। जो एक माइथोलॉजी पॉप ओपेरा बेस्ड फिल्म होगी।

रामायण यूनिवर्स की होगी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

बता दे कि, हनुमान जी का किरदार सनी देओल रामायण फिल्म में निभा रहे है। जो नमित मल्होत्रा द्वारा 4000 हजार करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाई जा रही है। ऐसे में इसी यूनिवर्स की हनुमान जी पर आधारित ये म्यूजिकल फिल्म दूसरी सबसे बड़ी मूवी होगी, फिल्म को बड़ी लागत के साथ बनाया जाएगा। खबरों के अनुसार इस नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ जल्द सोशल मीडिया पर किया जाएगा।

सनी देओल की नई फिल्में

उनके पास एक दो नहीं बल्कि कई आगामी फिल्में है। जिसमे सबसे बहुचर्चित प्रोजेक्ट बॉर्डर 2, रामायण पार्ट 1, 2, लाहौर 1947, जाट 2, सूर्या, जैसी अन्य फिल्में है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 11: फायनली छावा से आगे निकली ‘धुरंधर’ जिसने 300 करोड़ को किया पार

कल रिलीज हो रहा बॉर्डर 2 का टीजर

एक्टर की बॉर्डर 2 के लिए कुछ ही दिनों का समय है। ऐसे में फायनली कल 16 दिसंबर को इसका टीजर रिलीज हो रहा है। टीजर के रिलीज इवेंट में सनी देओल भी नजर आ सकते है

Sharing Is Caring:

Leave a Comment