Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2: वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दर्शकों की नजरों में पास होती हुई नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों ने अच्छी रेटिंग के साथ पास किया है। जिसमे कहानी इंटरेस्टिंग और मनोरंजक है। जिससे पहले दिन वरुण की फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे कर दिया है। तो वही शुक्रवार को क्या आज दर्शकों के पॉज़िटिव रिस्पांस के कारण तगड़ी कमाई होने वाली है। चलिए जानते है Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 2 Collection अभी तक कितना हो चुका है।
Table of Contents
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्क्रीन पर बेहतरीन नजर आए है। दोनों की एक्टिंग एंटरटेनर रही है। साथ में सान्या मल्होत्रा और रोहित श्राफ भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे है। दर्शकों ने कहानी को एंटरटेनिंग बताते हुए वरुण और जाह्नवी की प्रशंसा की है। दोनों की मौजूदगी और अन्य सहकलाकारों की उपस्थिती ने दर्शकों के अनुसार फिल्म को फुल एंटरटेनर बना दिया है। जिससे शुरुआत SSKTK की भले ही धीमी कमाई से हुई हो, लेकिन अच्छे रिव्यू के कारण वरुण-जाह्नवी की फिल्म लंबी चलने वाली है।
पहले दिन फिल्म के लिए सुनहरा मौका था। क्योकि कल छुट्टी का दिन था। लेकिन फिल्म का माध्यम प्रदर्शन रहा है। जिसकी सबसे बड़ी बजह ‘कांतारा चैप्टर 1’ है। इस कन्नड़ फिल्म को नॉर्थ में जबरदस्त प्यार मिला है। ऐसे में सेकनिल्क के अनुसार कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण फिर भी पहले दिन ‘सनी संस्कारी की तुसली कुमारी’ 9.25 करोड़ की कमाई कर गई। जो उम्मीदों के अनुसार स्थिर कलेक्शन है। जो बजट (60 करोड़) को देखते हुए फीका प्रदर्शन नहीं है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2

दर्शकों की और से सकारात्मक रिव्यू लेने में कामयाब हुई ‘SSKTK’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। जो फिल्म के बजट को देखते हुए अच्छा संकेत है। पहले दिन के बाद दूसरी दिन भी सामान्य स्तर की कमाई कर रही है। दरअसल ऑक्यूपेंशी को देखते हुए वरुण धवन की फिल्म ‘SSKTK’ 5 करोड़ की कमाई कर सकती है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection Day 2
डे 1 | 9.25 करोड़ रुपये |
डे 2 | 5.5 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों को पछाड़ा वरुण धवन की फिल्म ने
वरुण की इस मूवी ने 2025 कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इनमे अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की फिल्में भी शामिल है। साथ ही जहन्वी कपूर ने कुछ समय पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को भी पीछे किया है। इसके अलाबा भी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ कई फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है।
पहले दिन इन 5 फिल्मों को पछाड़ा
- केसारी 2: 7.75 करोड़
- सन ऑफ सरदार 2 7.25 करोड़
- परम सुंदरी: 7.25 करोड़
- भूल चूक माफ: 7 करोड़
- धड़क 2: 3.5 करोड़ रुपये
Note: ध्यान दे सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘SSKTK’ के 2 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।
ये भी पढ़े…
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1: वरुण धवन की फिल्म पहले दिन 10 करोड़ की और जानिए रिपोर्ट
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Budget: ‘सनी संस्कारी की तुसली कुमारी’ का बजट कितना है जानिए रिपोर्ट
- OG Box Office Collection Day 8: जानिए पवन कल्याण की ओजी का दशहरा पर 8वें दिन का कलेक्शन

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।