Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12: धनुष-कृति की फिल्म ने किया 100 करोड़ को पार, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12: साउथ स्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म फायनली 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। 100 करोड़ के के आंकड़ो को पार करने के लिए इसे महज 11 दिन ही लगे है। जो दिखाता है कि, फिल्म ने लगातार दमदार प्रदर्शन किया है। जबकि ‘धुरंधर’ रिलीज हो चुकी थी। जो इस समय ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। फ़िहलाल आज 12वां दिन है चलिए जानते है Tere Ishk Mein Day 12 Collection कितना किया है।

Tere Ishq Mein दूसरे वीकेंड में भी की मोटी कमाई

तेरे इश्क में फिल्म को यंग ऑडीयंस की और से काफी प्यार मिला है। फिल्म में दिखाई गई आनंद एल राय द्वारा इन दोनों की प्रेम कहानी जिसमे धनुष और कृति ने स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अभिनय को प्रशंसा मिली है। यही कारण कि, धुरंधर के आने से भी कमाई में बड़ी गिरवाट नहीं आई है बीते शनिवार, रविवार को इसका दमदार प्रदर्शन रहा है। तो वही दूसरे सोमवार को भी फिल्म ने मोटी कमाई की है।

दरअसल ‘तेरे इश्क में’ मूवी का सेकंड हफ्ता चल रहा है। जहां इसने धुरंधर के सामने दूसरे वीकेंड में मोटी कमाई है। हालांकि पहला वीकेंड से कम कलेक्शन है। जहां सेकंड वीकेंड 16 करोड़ का रहा है तो वही फर्स्ट वीकेंड 53 करोड़ का था। दूसरे वीक के वर्किंग डे पर कल 11वें दिन ‘तेरे इश्क में’ कुल 2.5 करोड़ ही कमा सकी है।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12

12वें दिन की बात करें तो, कामकाज वाले दिन को देखें तो, आज भी दर्शकों का झुकाब नजर आ रहा है। जबकि धुरंधर जैसी बड़ी फिल्म इसके सामने है। लेकिन 12वें दिन ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।

  • 12वें दिन की कमाई: 2.75 करोड़

100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

2025 हिन्दी फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। अब तक कई बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। किन्तु घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट में कुछ ही फिल्मों ने 100 करोड़ के क्लब को जॉइन किया है। जिसमे अब धनुष-कृति की फिल्म की भी एंट्री हो चुकी है।

कुछ अन्य फिल्में जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ को पार

  • स्काई फोर्स
  • सिकंदर
  • छावा
  • हाउसफुल 5
  • ‘सितारे जमीन पर’
  • सैयारा
  • रैड 2
  • वॉर 2
  • धुरंधर

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 5: संडे के बाद वर्किंग डेज में भी धमाल मचा रही धुरंधर, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई कितनी रही

विदेशों में भी ‘तेरे इश्क में’ फिल्म बेहतरीन कमाई की है। जिससे कमाई का आंकड़ा 133 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

  • ओवरसीज कमाई: 15 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कमाई: 136.9 करोड़

Note: लेख में उपस्थ्ति में ‘तेरे इश्क में’ के 12 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment