Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21: धुरंधर के सामने इस समय किसी फिल्म का भी बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल रहा है। तेरे इश्क में ने भी रणवीर सिंह की इस मूवी से हार मान ली है। जो कुछ दिन पहले तेजी से कमाई कर रही थी। किन्तु अब प्रदर्शन बहुत नाजुक हो चुका है। जहां रोजाना के आंकड़े लाखों में सिमट रहे है। फ़िहलाल आज 21वां दिन है चलिए जानते है Tere Ishq Mein Day 21 Collection कितना कर चुकी है।
Tere Ishq Mein- लाखों में कर रही कमाई
साउथ सुपरस्टार फिर से हिन्दी ऑडीयंस को अपने शानदार अभिनय से इंटरटेन करने में कामयाब रहे है। पहले भी आनंद एल राय और इस एक्टर की जोड़ी ने लोगों को खूब इंजॉय कराया था। फिल्म में स्टोरी, अभिनय साथ में इसके गाने भी दर्शकों द्वारा काफी सराहे गए है। जिसकी बजह से इसके शुरुताती प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी कमाई का संकेत दिया था। लेकिन धुरंधर के आने से इसकी लंबे समय तक मोटी कमाई की रणनीति पर पानी फिर गया है।
कल भी रही थी काफी कम कमाई
आने वाले दिनों में ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में से बाहर हो सकती है। क्योकि कमाई का स्तर काफी कम हो चुका है। पिछले तीन दिनों से इसकी कमाई लाखों में सिमट रही है। आखिरी बार 17वें दिन 1.85 करोड़ का बिजनेस किया था। 18वें दिन ये कमाई 55 लाख की रही थी। 19वें दिन 60 लाख जबकि धनुष-कृति की फिल्म ने 20वें दिन कल 50 लाख की ही कमाई कर पाई है।
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21

आज की बात करें तो, सिनेमाघरों में लगभग तीन हफ्ते बिता चुकी धनुष की इस फिल्म का आज 21वां दिन है। जहां आज भी हालत पस्त है। सेकनिल्क के अनुसार 9 बजे तक ‘तेरे इश्क में’ ने केवल 2 लाख की ही कमाई की है। क्योकि धुरंधर की और दर्शकों का झुकाब आज भी इसके मुकाबले काफी ज्यादा है। इस फिल्म से मिल रही
- जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के कारण आज की टोटल कमाई 50 लाख की रही
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 को पछाड़ने वाली है
बता दे कि, ‘तेरे इश्क में’ भले ही धुरंधर की बजह से इसके कलेक्शन कम आ रहे हो। किन्तु इसकी कमाई जबरदस्त रही है। जिससे ये अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी पछाड़ने वाली है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार धनुष की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म ने 21 दिनों से 115.5 करोड़ कमा लिए है। जो जॉली एलएलबी 3 की लाइफटाइम कमाई से थोड़ी से दूर है। जिसने 116.75 करोड़ कमाए थे।
दुनिया भर से हो चुकी शानदार कमाई
विदेशों की शानदार कमाई से तेरे इश्क में लगभग 160 करोड़ के करीब आ चुकी है। जो बजट (85 करोड़) से काफी आधिक है।
- ओवरसीज की कमाई: 22.65 करोड़
- दुनिया भर से कलेक्शन: 158.75 करोड़
Note: लेख में दिए गए ‘तेरे इश्क में’ फिल्म के 21 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
