Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: वर्किंग डेज में भी नहीं रुक रही ‘तेरे इश्क में’ कमा डाले 100 करोड़, जानिए 7वें दिन की कमाई

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार धनुष जिनकी बॉलीवुड फिल्म दमदार बिजनेस कर रही है। दर्शकों को शंकर गुरुक्कल और मुक्ति बेनीवाल की प्रेम कहानी काफी पसंद आ रही है। जिसके कारण मात्र एक हफ्ते के अंदर ही ये रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 100 करोड़ के क्ल्ब में शामिल हो चुकी है। जिसका मुख्य कारण वीक डेज में शानदार कलेक्शन करना जो आज भी कर रही है। दरअसल आज धनुष-कृति की फिल्म का सात वां दिन है। चलिए जानते है Tere Ishk Mein Day 7 Collection कितना किया है।

Tere Ishq Mein कर रही वर्किंग डेज में की मोटी कमाई

28 नंबर को कई फिल्मों के बीच रिलीज हुई ‘तेरे इश्क में’ जहां पहले से ही कई नई फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद थी। जिसमे अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ भी थी। जिसकी तरफ बड़ी संख्या में दर्शकों रोजाना आकर्षित हो रहे थे। लेकिन ‘धनुष’ की फिल्म रिलीज़ होने से इसकी कमाई भी गिरावट आ चुकी है। इस समय ‘तेरे इश्क में’ फिल्म सबसे ज्यादा कलेक्शन कर रही है।

कल छठे दिन की इतनी कमाई

दरअसल पिछले कई समय से वर्किंग डेज में फिल्मों का हाल काफी बुरा रहा है। संडे के बाद मूवी की कमाई में बड़ी गिरावट आती रही है। मंडे को 8.75 करोड़ जबकि 5वें दिन डबल डिजिट में कलेक्शन करना शानदार था। जो दिखाता है ‘तेरे इश्क में’ दर्शकों कितनी पसंद आ रही है। छठे दिन भी 6.85 करोड़ की कमाई कर गई क्योकि कल इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का मैच था। इसलिए कल गिरावट आई है।

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 7

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

हालांकि आज भी शुरुआती शानदार ऑक्यूपेंशी और मोटी कमाई से हुई है। जहां फिल्म ने सुबह से ही ठीक कमाई करनी शुरू कर दी है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार ‘तेरे इश्क में’ ने 7वें दिन के कलेक्शन नीचे दिए गए है।

डे 116 करोड़ रुपये
डे 217 करोड़ रुपये
डे 319 करोड़ रुपये
डे 48.75 करोड़ रुपये
डे 510.25 करोड़ रुपये
डे 66.85 करोड़ रुपये
डे 75.75 करोड़ रुपये

ये भी पढ़े… Dharmendra Net Worth: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र की कुल संपत्ति कितनी? जानें रियल एस्टेट, होटल बिज़नेस और कुल दौलत

फिल्म 100 करोड़ के क्ल्ब में शामिल हुई

‘दे दे प्यार 2’ के बाद ये बॉलीवुड फिल्म भी 100 करोड़ को पार कर चुकी है। दरअसल आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर से इस आंकड़ो को पार किया है। क्योकि विदेशों से कलेक्शन 8 करोड़ का हो चुका है।
टोटल वर्ल्डवाइड कमाई: 100.5 करोड़ रुपये

Note: सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘तेरे इश्क में’ फिल्म के 7 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment