The Raja Saab Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई कर रही प्रभास की ‘राजासाब’ जिसकी भारत से नेट कमाई भले ही 100 करोड़ के पार चली गई, लेकिन मौजूदा हालात ठीक नही है जिससे टोटल कलेक्शन फिल्म का बेहद निराशाजनक हो सकता है। क्योकि विदेशों में भी ये कमजोर दिख रही है। दरअसल बड़े पैमाने पर रिलीज हुई इसका आज सातवां दिन है। चलिए जानते है आज द राजा साब ने सातवें दिन कितनी कमाई कर ली है। साथ ही ओवरसीज रिपोर्ट
The Raja Saab की कमाई में उछाल आना मुश्किल
पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी ‘द राजा साब’ जिसको लेकर रिलीज से पहले कमाई को लेकर बड़ी-बड़ी बाते की जा रही थी। लेकिन फिल्म का हाल शुरुआती एक हफ्ता में ही बता रहा है ये सफल होगी या फ्लॉप, दरअसल मोटे बजट से बनाई गई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘राजा साब’ की कमाई भारत के साथ विदेशों में भी उम्मीदों के अनुसार नहीं है हालांकि शुरुआत जबरदस्त आंकड़ो से हुई थी।
परंतु लोगों के रिव्यू के कारण फिल्म की कमाई में पहले दिन के बाद बड़े-बड़े ड्रॉप आए है। नतीजा ये रहा अपने एक हफ्ते के अंदर ही इसकी कमाई सिंगल डिजिट में आ गई। जिससे अब कमाई में उछाल आना मुश्किल है। जो नजर भी आ रहा है। कल की धीमी कलेक्शन के बाद सातवें दिन इसका बुरा हाल है।
The Raja Saab Box Office Collection Day 7

कमजोर रिव्यू के कारण वर्किंग डेज फिल्म पर भारी पड़ गए है। आज कामकाज वाले दिन पर भी ‘द राजा साब’ की कमाई में कोई उछाल नहीं दिख रहा है।
7वें दिन कि कमाई:5.63 करोड़ सेकनिल्क के अनुसार
भारत से टोटल कमाई हुई इतनी
प्री-सेल्स से ही 9 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली ‘राजा साब’ जिसका आगाज बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ के साथ हुआ था। उसके बाद अगले दो दिनो तक कलेक्शन 20 करोड़ के आसपास रहा है। लेकिन मंडे से कमाई में बड़ी गिरावट आई, कल वर्किंग डेज पर भी ये 5 करोड़ तक ही पहुँच पाई है। जिससे सेकनिल्क के अनुसार द राजा साब की टोटल कमाई 130.38 करोड़ की हो चुकी है।
दुनिया भर में हो चुकी इतनी कमाई
मारुथी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ओवरसीज में भी प्रदर्शन पहले दिन के बाद कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन शुरुआत धमाकेधार होने के कारण वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार जा चुका है। धीमी रफ्तार के बावजूद ये दुनिया भर से 200 करोड़ का कारोबार कर सकती है।
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 186.65 करोड़
- ओवरसीज कमाई: 33 करोड़

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
