Toxic Teaser Release Date: कई समय से इंतेजार कर रहे फैंस को यश की अगली फिल्म का टीजर देखने को मिलने वाला है। दरअसल एक के बाद पोस्टर रिवील करने के बाद टॉक्सिक का टीजर जल्द आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आने वाला है।
Toxic Teaser Release Date
कन्नड़ सुपरस्टार यश जो काफी समय बाद फिर से सिनेमाघघरों की स्क्रीन पर नजर आने वाले है। पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ़ चैप्टर 2 के बाद ये उनका दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे पैन इंडिया को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं इंटरनेशनल भी अपील है। विदेशी ऑडीयंस को भी टार्गेट किया गया है। बड़े लेवल पर ये अंग्रेजी भाषा में भी शूट हो रही है। जिसकी बजह से बढ़ी संख्या में इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट पर हिन्दी ऑडीयंस की भी काफी समय से नजरे बनी हुई है।
पिछले काफी दिनों से यश की टॉक्सिक के एक के बाद एक नए-नए पोस्टर रिलीज किए जा रहे है। खास कर लीड एक्ट्रेस के है। जिसमे कई अभिनेत्री नजर आने वाली है। आज भी नया पोस्टर का अनावरण हुआ है। जिसमे स्टाइलिस लुक में रुक्मिणी नजर आई है। हालांकि टीजर अभी तक जारी नहीं हुआ। लेकिन अब फैंस को कुछ ही घंटों बाद सरप्राइज़ मिलने वाला है।
टॉक्सिक का टीजर 8 जनवरी को होगा रिलीज
दरअसल खबरों के अनुसार 8 जनवरी को टीजर रिलीज करने की तैयारी निर्माता ने कर दी है। क्योकि यश अपना जन्मदिन 8 जनवरी को मनाते है। इस खास दिन को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने 40वें जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की प्लानिंग की है। इस टीजर में लीड एक्टर काफी अलग देखने को मिलने वाले है। बताया जा रहा है यश अपनी पिछली फिल्मों की छवि से अलग दिखेंगे। ऐसे रोल में उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा, ये उनका अब तक का नया अवतार होगा। जिसमे कई रोमांचक सीन आपके रोंगटे खड़े कर सकते है।
टॉक्सिक के साथ हो रहा बड़ा क्लैश
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन बन रही इस फिल्म का क्लैश बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 के साथ हो रहा है। ऐसे माना जा रहा है इस बार बॉलीवुड की धुरंधर 2 किसी साउथ फिल्म के आगे झुकने वाली नहीं। ये फिल्म टॉक्सिक साथ ही रिलीज होगी, हालांकि टॉक्सिक के फिल्म मेकर्स ने पहली ही रिलीज डेट घोषित कर दी थी। जो 19 मार्च 2026 है।
ऐसे में इस बार दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा असर पड़ सकता है खास कर कन्नड़ फिल्म को क्योकि धुरंधर 2 की सबसे ज्यादा पकड़ हिन्दी ऑडीयंस के बीच है। लोगों का क्रेज दूसरे पार्ट देखने के लिए बहुत ज्यादा क्रेज है। दोनों ही पैन इंडिया मूवी है। ये कई भाषाओं में रिलीज हो रही हालांकि देखना होगा धुरंधर 2 या टॉक्सिक किस फिल्म का पलड़ा भारी रहेगा। ये रिलीज पर ही पता लगेंगा।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
