Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: धुरंधर के सामने क्या कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों को रिलीज करके बड़ा नुकसान कर लिया है। दरअसल धुरंधर मूवी के सामने हाल ही में रिलीज हुई ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की स्थिति बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब नजर आ रही है। वीकेंड के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकने शुरू कर दिए है। जबकि आज रिलीज का महज छटा दिन है। चलिए जानते है Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection Day 6 कितना कर चुकी है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection- कल आया बड़ा ड्रॉप
लगातार सफलता प्राप्त करने के बाद इस बार कार्तिक आर्यन को शायद बॉक्स ऑफिस पर मुखी खानी पड़ेंगी, जिसकी बजह धुरंधर ही नहीं बल्कि फिल्म को मिले रिव्यू है जो काफी कमजोर है। आलोचक़ों से ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में लोगों से फिल्म को नकारात्मक समीक्षा मिली है। यही कारण क्रिसमस पर रिलीज होने के बावजूद भी ये फर्स्ट वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है।
हालांकि वीकेंड के बाद तो कमाई का स्तर और खराब हो चुका है। वर्किंग डेज में लगते ही इसने बड़ा संकेत दे दिया है। जो बजट को रिकवर को लेकर है दरअसल सोमवार के जो आंकड़े निकल आए है उसमे 65 प्रतिशत का बड़ा ड्राप आया है। जहां महज 1.75 करोड़ ही कमा चुकी है। आइए जानते छठे दिन के कलेक्शन
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6

एक तरफ धुरंधर का क्रेज दूसरी तरफ वर्किंग डे तो वही इसके अलाबा फिल्म को मिले रिव्यू ये सभी संकेत इस फिल्म पर आज भी भारी पड़ रहे है। दरअसल धुरंधर के कारण कार्तिक आर्यन और अनन्या की फिल्म की चर्चा सिनेमा प्रेमियों के बीच में काफी कम हो चुकी है। जिससे सिनेमाघरों की और लोगों का झुकाब छठे दिन भी कम नजर आ रहा है। छठे दिन की कमाई 1.75 करोड़
फिल्म की टोटल कमाई हो चुकी इतनी
कार्तिक-अनन्या की फिल्म लगभग एक हफ्ता सिनेमाघरों में बिताने वाली है। लेकिन टोटल कमाई का आंकड़ा बेहद कम है जो 6 दिनों में भी 30 करोड़ के पार नजर नहीं आ रहा। पहले वीकेंड में महज 18 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली ते मूवी अभी तक कुल सेकनिल्क के अनुसार कुल 27 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।
आगामी दिनों में कमाई होगी और भी धीमी?
मौजूदा समय में धुरंधर तो वही आगामी दिनों में नई फिल्मों के कारण ‘TMMTMTTM’ की कमाई में और बड़ा ड्रॉप आ सकता है। क्योकि धर्मेन्द्र और अगस्त्य नन्दा की फिल्म नई साल पर आ रही है। उसके बाद भी 9 जनवरी को ‘द राजा साब’ और ‘जन नेता’ जैसी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कार्तिक की फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
