Dhurandhar Box Office Collection Day 26: रणवीर सिंह की फिल्म रोजाना सिर्फ कमाई ही नहीं बल्कि हर रोज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना रही है। अब इसने एक और इतिहास बनाने के साथ-साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को भी पटकनी दे दी है। जिससे बॉलीवुड इतिहास की धुरंधर तीसरी सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बन चुकी है। चलिए जानते है नए रिकॉर्ड और इसकी इतिहासिक कमाई के साथ आज Dhurandhar Day 26 Collection कितना कर चुकी है।
Dhurandhar Box Office Collection: पठान हो चुकी पीछे
धुरंधर जिसने रणवीर सिंह को बॉलीवुड का बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। फिल्म की कमाई रोके से नहीं रुक रही है। जबकि सिनेमाघरों में समय लगभग एक महीने होने वाला है लेकिन रोजाना ये नई-नई उपलब्धि हासिल कर आगे बढ़ रही है। अब इस मूवी ने शाहरुख खान की पठान को पीछे कर एक बड़ा इतिहास रच दिया है। दरअसल रणवीर सिंह की ये मूवी ‘पठान’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ अब वर्ल्डवाइड कमाई में भी पछाड़ दिया है।
धुरंधर के निर्माता ने दुनिया भर के आंकड़े सोशल मीडिया पर (1100.23 करोड़ रुपये) शेयर किए है। उनके अनुसार ये मूवी 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। जबकि शाहरुख खान की की पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ से कम था।
बॉलीवुड हांगामा के अनुसार पठान की वर्ल्डवाइड कमाई
1050.3 करोड़ रुपये
Dhurandhar Box Office Collection Day 26

आगर बता करें 26वें दिन की तो, बता दे कि, धुरंधर अपने चौथे हफ्ते के वर्किंग डेज में रन है। इस दौरान भी मूवी की कमाई में ज्यादा ड्रॉप नहीं आया, मौजूदा समय में नई फिल्मों से अधिक कमाई आज भी कर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि, आज भी रात तक कमाई 12 करोड़ तक जाने वाली है। (फायनल आंकड़े 12.5 करोड़)
भारत से हो चुकी टोटल इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर मूवी की रफ्तार बता रही है ये आसानी से 800 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है। क्योकि भारतीय कलेक्शन धुरंधर का 26 दिनों से 754 करोड़ का हो चुका है। बता दे कि, निर्माता के अनुसार धुरंधर ने फर्स्ट वीक से 218 करोड़, सेकंड से 261 करोड़ थर्ड वीक से 189.30 करोड़ कमाए है जबकि चौथे वीकेंड से 61.9 करोड़ कमाए
धुरंधर के इतिहासिक रिकॉर्ड पर एक नजर
- हिन्दी सिनेमा के इतिहास की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने की लिस्ट में धुरंधर तीसरे नंबर पर आ चुकी है। बहुत जल्द सेकंड नंबर आएगी।
- पुष्पा 2 के चौथे हिन्दी वीकेंड कलेक्शन (30 करोड़) को पछाड़ा
- चौथे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी पहली हिन्दी फिल्म
- 1100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने वाली बनी तीसरी हिन्दी फिल्म

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
