Twinkle Khanna And Salman Khan Movie: जब सलमान-ट्विंकल की फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई करके रचा था इतिहास

Twinkle Khanna And Salman Khan Movie: सलमान खान (Salman Khan) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) दोनों इस समय सुर्खियों में बने हुए है। क्योकि दोनों जल्द एक शो में नजर आने वाले है। जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। फ़िहलाल 27 साल पहले इन दोनों की एक फिल्म रिलीज हुई थी। जिसका टाइटल ‘जब प्यार किसी से होता है’ ये फिल्म जब रिलीज हुई थी। सलमान-ट्विंकल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसकी कमाई बजट से तीन गुना से भी अधिक रही थी।

Twinkle Khanna And Salman Khan Movie

काजोल और ट्विंकल का नया शो रिलीज़ होने वाला है। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमे कई बॉलीवुड एक्टर्स नजर आए है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का सलमान खान पर पड़ा है। जिसके बाद फैंस इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हो चुके है। ट्रेलर में वे मस्ती मज़ाक करते दिख रहे है। फ़िहलाल सलमान खान और ट्विंकल खन्ना दोनों ने एक साथ मात्र एक ही फिल्म की है। जो एक हिट रही थी। चलिए जानते है कितनी हुई थी कमाई

फिल्म ने की थी इतनी कमाई

साल 1998 में 22 मई को रिलीज हुई ‘जब प्यार किसी से होता’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। दीपक सरीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान-ट्विंकल की जोड़ी को उस समय सिनेमा प्रेमियों ने खूब पसंद किया था। साथ ही हनी ईरानी द्वारा लिखी गई रोमांटिक ड्रामा कहानी भी काफी पसंद की गई थी। यही कारण है कि, 21 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके फिल्म हिट रही थी।

दरअसल विकिपीडिया के अनुसार कुल 6.5 करोड़ लागत से इस फिल्म को बनाया गया था। जिसका टोटल कलेक्शन 21.95 करोड़ का रहा था। इसमे सलमान-ट्विंकल के साथ अनुपम खैर, नम्रता शिरोडकर और सईद जाफरी नजर आए थे। फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज ने किया था।

इसके बाद नहीं किया था दोनों ने काम

बता दे कि, बड़ी हिट फिल्म होने के बावजूद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया था। कहा जाता है सलमान खान के एक कमेन्ट से खन्ना काफी नाराज हुई थी। जिसके बाद दोनों कभी एक दूसरे साथ नजर नहीं आए थे। लेकिन अब 27 साल बाद एक साथ नजर आने वाले है।

सलमान खान इस दिन नजर आएगे ट्विंकल खन्ना के शो में

दरअसल काजोल-ट्विंकल द्वारा होस्ट किया जा रहा ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विनकल’ शो जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिसे प्राइम विडियो पर 25 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। कल इसका ट्रेलर आया है। जिसमे कई बड़े एक्टर्स सलमान खान, आमिर खान, विक्की कौशल, कृति सेन्न, वरुण धवन देखने को मिले है साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर भी नजर आए है। ऐसे में सलमान खान की झलक देखते ही फैंस इस शो के लिए उत्साहित है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment