UP Pm Kisan 22th Installment: यूपी में चलाया जा रहा किसान पंजीकरण अभियान जो पिछले कई समय से जारी है। पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वालों के लिए ये पंजीकरण अभियान चलाया गया था। लेकिन अभी तक 60% ही किसान अपनी रजिस्ट्री पूरी कर पाए है। ऐसे में अब सरकार ने इस फॉर्मर आईडी को बनाने का एक निश्चित समय भी दे दिया है। यदि इस निश्चित समय तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कर पाए तो, आगामी 22वीं किस्त आनी मुश्किल है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
UP Pm Kisan 22th Installment के लिए करनी होगी फॉर्मर रजिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के किसान अपनी आगामी किस्त का इंतेजार पिछले कई दिनों से कर रहे है। क्योकि हर तीन महीने सरकार की और से 2 हजार रुपये उनके खाता में ट्रांसफर किए जाते है। इस योजना से किसानों को आर्थित तौर पर थोड़ा फायदा होता है। ऐसे में इस योजना से जुड़ा हर व्यक्ति आगामी किस्त का इंतेजार कर रहा होता है। लेकिन कई लाभार्थी ऐसे है जिन्हें सरकार की और से किए गए नए बदलाव के कारण किस्त नहीं आ पाती, इस बार 22वीं किस्त से पहले सरकार ने एक बार फिर से फॉर्मर रजिस्ट्री वाला अभियान फिर से तेज कर दिया है।
योगी आदित्यनाथ ने रखा लक्ष्य
दरअसल अब तक 60% से अधिक किसान इस फॉर्मर आईडी को बना चुके है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य 2 करोड़ 88 लाख 70 हजार 495 किसानों को पंजीकरण कराना है। अभी लगभग 40 प्रतिशत किसान रह चुके है जिन्होंने अब तक पंजीकरण नहीं किया है। बता दे कि, योगी आदित्यनाथ के निर्देश अनुसार 90 दिनों के भीतर 15 अप्रैल 2026 तक सभी किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई जाने चाहिए।
इन दस जिलों में हुई सबसे ज्यादा फॉर्मर रजिस्ट्री
- रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के बस्ती जिले में 81.49% किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। ये जिला सबसे आगे है।
- तो वही गाजियाबाद में 80.34 प्रतिशत
- रामपुर में 80.32 प्रतिशत
- बिजनौर 74.98 प्रतिशत
- प्रतापगढ़ 75.65 प्रतिशत
- फिरोजाबाद 79.59 प्रतिशत
- सीतापूरा 79.73 प्रतिशत
- रामपुर 80.32 प्रतिशत
- जौनपुर 72.84 प्रतिशत
- औरैया 71.45 प्रतिशत
- पीलीभीत 72.04 प्रतिशत
कैसे बनाए फॉर्मर आईडी
इस आईडी को बनाने के लिए आपको कही जानने की जरूरुत नहीं है इसे आप मोबाइल के जरिए भी बना सकते है। आइए जानते है…
- agristack.gov.in पर जाना होगा
- क्रिएट न्यू अकाउंट वाले ऑप्शन को दवाए
- इसके बाद आपको आधार नंबर डालने होगा
- ओटीपी डालने के बाद आधार केवाईसी पूर्ण हो जाएगी
- इस न्यू पेज पर आपको सभी जानकारी भरनी होगी
- जानकारी वेरिफिकेशन के बाद आपको फॉर्मर आईडी मिल जाएगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
