Hardik Pandya Mahieka Sharma Relationship: बीते दिन भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya और महिका को एक साथ देखा गया है। जिससे कथित तौर पर बताया जा रहा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। दरअसल बीते दिन सुबह के समय दोनों एक साथ नजर आए है। जिससे उठ रही अफवाहों ने और तूल पकड़ लिया है। इस वायरल विडियो देख फैंस मजा ले रहे है।
Hardik Pandya दिखें माहिका शर्मा के साथ
हार्दिक पंडाया अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में बने रहते है। पहले भी उनका नाम कई कइयों से जुड़ चुका है। तो वही अब वे अभिनेत्री महिका शर्मा से अफेयर को लेकर चर्चा में है। दरअसल भारतीय क्रिकेटर का अपनी पूर्व पत्नी स्टेनकोविक से तलाक हो गया है। तब से लेकर पांडया सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। ऐसे में उनका 10 अक्टूबर की सुबह का एक ताजा विडियो आया हा। जिसमे वे अभिनेत्री के साथ नजर आए है।
ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ने 23 दिन में कमाया जबरदस्त मुनाफा, जानिए रिपोर्ट
एयरपोर्ट में नजर आए दोनों
ये वायरल विडियो एयरपोर्ट का है जहा दोनों सार्वजनिक तौर पर एक साथ नजर आए हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैक चश्मा आँखों पर लगा रखा था। इस दौरान क्रिकेटर ने माहिका को आगे चलने की बात कही, विडियो देख सकते है कि, हार्दिक-माहिका दोनों कार से उतरते है उसके बाद हार्दिक उन्हें आगे चलने के लिए कहते है। ऐसे में फैंस इन दोनों को एक साथ देखने के बाद इन दोनों का अफेयर बता रहे है।
हालांकि लगातार रिलेशनशिप में रहने के कारण सोशल मीडिया यूजर्स उनका मज़ाक भी उतार रहे है। हालांकि उन्होंने कभी भी सोशल मीडिया पर फेल रही रिलेशनशिप की खबरों को स्वीकारा नहीं है। तो वही कुछ लोगों द्वारा हार्दिक और माहिका की जोड़ी को खूबसूरत बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े… Akshay Kumar Performance: ‘तेरी मिट्टी’ पर देशभक्ति से भरपूर परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
अभिनेत्री से हो चुका तलाक
बता दे कि, कुछ साल पहले हार्दिक पांडया ने अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। जिनका एक बेटा भी है। जिसका नाम अगस्त्य है। जो नताशा के साथ रहता है। दोनों का तलाक बीते साल 2024 में हुआ था। तलाक की आधिकारिक घोषणा भी सामने आई थी।
किन्तु अब हार्दिक और माहिका को एक साथ देखकर फैंस कह रहे है कि, दोनों एक दूसरे को देथ कर रहे है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दे कि, माहिका शर्मा एक इंडिया रशियन है जो अभिनेत्री और मॉडल है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।