Vivek Oberoi Spirit Movie Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ जिसमें बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में है। किन्तु अभी तक लुक देखने को नहीं मिला था। लेकिन आखिरकार अब निर्मता की और से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ये वायरल हो चुका है। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें विवेक ऑबरॉय के साथ एक्ट्रेस भी नजर आ रही है।
पोस्टर में दिखा विवेक ओबेरॉय का नया अवतार
रिलीज किए गए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय का शानदार लुक नजर आ रहा है। जहां वे रहस्यमयी और दमदार दिखाई दे रहे है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि, प्राभस के साथ उनका भी इस फिल्म में बेहद अहम किरदार होने वाला है। पोस्टर में लंबे बालो और मोटी मूछ के साथ उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। हाथ में तलवार और सिगरेट पीने का अंदाज लोगो को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म को मिला नया एक्साइटमेंट फैक्टर
बता दे कि, इस पोस्टर में प्रभास नजर नहीं आए हैं, लेकिन विवेक ऑबरॉय के साथ ऐश्वर्या देसाई भी नजर आ रही है जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि, प्रभास और विवेक ऑबरॉय के साथ इस एक्ट्रेस का रोल क्या रहने वाला है।
विवेक ऑबरॉय के रोल को लेकर अटकलें तेज
पोस्टर देखने के बाद कहाँ जा रहा है कि, विवेक एक मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाते नजर आएगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनका रोल कहानी में अहम मोड़ लाने वाला होगा। हालांकि निर्माता की ओर से अभी किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर स्पिरिट ट्रेंड करने लगी है। फैंस एक्टर के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को प्रभास के करियर की बिजनेस के लिहाज से ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे है।
स्पिरिट कब होगी रिलीज
पोस्टर यह साफ कर देता है कि, मूवी में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि एक गहरी और दमदार कहानी हो सकती है। ऐसा प्रभास के पोस्टर के बाद अब इस नए पोस्टर देखकर कह सकते है। फ़िहलाल इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को देखने के लिए आपको ज्यादा इंतेजार नहीं करने पड़ेगा, क्योकि ये आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 5 मार्च 2027 को दुनिया भर मेंर रिलीज हो रही है। बहुत जल्द ट्रेलर रिलीज होने की संभावना है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
