Toxic Leak Video: यश का शर्टलेस अवतार हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया स्वैग

Toxic Leak Video: 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से एक टॉक्सिक (Toxic) की एक झलक पाने के लिए फैंस कई दिनों से बैताब है। ऐसे में भले ही निर्माता ने ऑफिसियल तौर पर फैंस को टॉक्सिक में यश (Yash) के गैंगस्टर वाला अवतार नहीं दिखाया हो किन्तु लीक विडियो के जरिए उनका लुक फैंस के सामने आ चुका है। जिनकी झलक देखकर फैंस एनिमल में रणवीर कपूर से भी डेंजर बता रहे है।

Toxic फिल्म का Video आया सामने

कन्नड़ सुपरस्टार यश जिनकी नेक्स्ट फिल्म के लिए फैंस काफी दिनों से बैताब है। उनकी आगामी फिल्म टॉक्सिक की अनाउंसमेंट से ही फैंस यश के इस बड़े प्रोजेक्ट का काफी इंतेजार कर रहे है। किन्तु भव्य स्तर पर बनाई जा रही है। इस गैंगस्टर फिल्म को लेकर निर्माता द्वारा ज्यादा खुलासा नहीं कियागया है। हालांकि काफी दिन पहले छोटा सा टीजर रिवील हुआ था। जिसने फैंस को यश की इस फिल्म के लिए एक्साइटेड से भर दिया था।

यश दिखें शर्टलेस अवतार में

दरअसल मोस्ट अवेटेड फिल्म का एक विडियो वायरल हो रहा है। ये विडियो शूटिंग के दौरान का है। जिसमे केजीएफ़ स्टार शर्टलेस और जींस पहने नजर आ रहे है। साथ ही बालकनी में खड़े यश सिगरेट पीते हुए दिखें है। फैंस को यश का ट्रेंडमार्क स्वैग काफी पसंद आ रहा है। खबरों के अनुसार शर्टलेस वाला ये विडियो फिल्माए गए एक इंटेंस सीक्वेंस के दौराना का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 27: अक्षय की फिल्म ने किया दुनिया भर में कमाल अच्छा प्रॉफ़िट कमा चुकी फिल्म

लीक विडियो देख फैंस की बड़ी उत्सुकता

ये विडियो देखकर फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही है। दर्शकों को भरोसों है कि, ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, विडियो में जिसने भी यश को देखा है। वे इस फिल्म में उनका किरदार नेक्स्ट लेवल का बता रहे है। कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा इस विडियो के कमेन्ट बॉक्स में फैंस टॉक्सिक को 2026 की सबसे बड़ी फिल्म अभी से ही घोषित कर रहे है।

ये भी पढ़े…Kantara Chapter 1 Box Office Collection: कांतारा चैप्टर 1 ने अब 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ का तोड़ डाला रिकॉर्ड

कन्नड़ भाषा के साथ अंग्रेजी में बनाई जा रही फिल्म

निर्माता इस फिल्म को कन्नड़ भाषा के साथ अंग्रेजी में भी बना रहे है। फिल्म में बॉलीवुड की और से भी कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी तो वही तारा सुतारिया और कांतारा चैप्टर 1 एक्ट्रेस रक्तिणी वसंत, नयनतारा और अक्षय ओबेरॉय भी है। बता दे कि, टॉक्सिक की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसका लास्ट चरण बचा है जो नवंबर तक खत्म हो जाएगा। ये फिल्म गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित है जिसका रिलीज समय अगेल साल 19 मार्च 2026 है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment