Saiyaara Box Office Collection Day 2: 2 डेब्यू कलाकारों की फिल्म ने कई सुपरस्टारों की फिल्मों को धूल चटा कर एक इतिहासिक ओपनर बनकर उन चुनिन्दा फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जिन्होंने नए कलकार होने के बाबजूद पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग ली है। ऐसा कारनामा कई सालों बाद देखने को मिला है। दरअसल मोहित सूरी की लव स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग लेकर सबको हैरान कर दिया है।
हालांकि इसे 2 अन्य फिल्मों के साथ रिलीज किया गया था। किन्तु इन 2 फिल्मों से कही ज्यादा कमाई की है। तो वही आज भी सैयारा अपने सेकंड डे पर भी धमाकेदार प्रदर्शन की और है। जिसका कलेक्शन आज सरप्राइज़ रहने वाला है। चलिए जानते है Saiyaara Day 2 Collection कितना कर लिया है।
Saiyaara Box Office Collection
सैयारा जिसका क्रेज लोगों के सातवें आसमान पर देखने को मिल रहा है। इस म्यूजिकल ड्रामा और इस लव स्टोरी फिल्म को देखने के लिए सिनेमा प्रेमी की सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। जिसकी बजह मोहित सूरी जिनके निर्देशन पर यंग ऑडीयंस काफी विश्वास दिखाते है। और जबरदस्त म्यूजिक साथ ही 2 नए कलाकार जिनकी लव स्टोरी देखने के लिए फैंस काफी उताबले थे। जिसमे दर्शकों को रोमांस के साथ दिल टूटने वाली कहानी देखने को मिली है। इन 2 नए कलाकारों की बेहतरीन कैमिस्ट्री ने युवाओं को सिनेमाघरों की और आकर्षित किया है। यही कारण है कि, फिल्म पहले दिन के बाद सेकंड पर भी सैयारा धमाल मचा रही है।
पहले दिन अजय देवगन की रैड 2 को छोड़ा पीछे
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जहा इस समय बड़े-बड़े एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ के आसपास ही सिमट रही है। लेकिन इस फिल्म ने 20 करोड़ के पार जाकर बताया दिया कि, आज भी जबरदस्त म्यूजिक और लव स्टोरी कहानी से हिट बनाया जा सकता है। दरअसल सैयारा ने पहले दिन रिपोर्ट के अनुसार 21 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत से किया है। जो 2 डेब्यू कलाकारों के तौर एक इतिहासिक ओपनिंग है। इसने अजय की रैड 2 को ही पीछे छोड़ा है। इसने पहले दिन 19.71 करोड़ कमाए थे।
Saiyaara Box Office Collection Day 2
आज अहान पांडे की इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म का सेकंड डे है। जिस तरह से फिल्म को पहले दिन जमीनी स्तर पर लोगों का सपोर्ट मिला है। वो आज भी सिनेमाघरों के बाहर देखने को मिल रहा है। जो फिर से एक बड़े कारनामे की और अग्रसर है। जिससे शुरुआत में ही एक बड़ी सफलता संकेत देखने को मिल रहा है। दरअसल आज सैयारा का सेकंड डे है। जिसकी कमाई 25 करोड़ की हुई है।

डे वाइज़ कमाई
Day | Indian Net Collection |
Day 1 | 21 करोड़ रुपये |
Day 2 | 25 करोड़ रुपये |
सैयारी हुई इतिहासिक सूची मे शामिल
तरण आदर्श ने एक रिपोर्ट जारी करके बताया है कि, सैयारा उन हिन्दी सिनेमा की लवस्टोरी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जिसमे नए चेहरे लीड रोल में होने के बावजूद पहले दिन सभी को सरप्राइज़ करके ओपनिंग डे पर धमाल मचाया है। इस लिस्ट में नाम सनी देओल, अजय देवगन और आमिर खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों का भी नाम आता है। जिनका विवरण निम्न प्रकार है…
- बॉबी: 1971
- लव स्टोरी: 1981
- एक दूजे के लिए: 1981
- बेताब: 1983
- हीरो: 1983
- 1988: कयामत से कयामत तक
- 1989: मैंने प्यार किया
- 1990: आशिक़ी
- 1991: फूल और कांटे
- 2000: कहो ना प्यार
- 2000: रिफ्यूजी
- 2025: सैयारा
फिल्म के बारें में
बता दे कि, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है। जिसमे अहान पड्डा ने सिंगर की भूमिका निभाई है। जिसमे वाणी बत्रा के रोल में अनीता पड्डा नजर आई है। ये दो न्यूकमर्स फिल्म के लीड कलाकार है। जिन्होंने फिल्म को अपने कंधो पर चलाकर अपने लिए एक यादगार शुरुआत की है। इनके आलाबा आलम खान, राजेश कुमार, वरुण बडोला जैसे अन्य सहकलाकारों के रोल में है।
Disclaimer: कलेक्शन की रिपोर्ट इंडस्ट्री ट्रेकर Sacnilk के अनुसार है। जिसमे बदलाव हो सकता है। Utsuk Khabar इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनमे अन्य रिपोर्ट की तुलना में अंतर हो सकता है।
ये भी पढ़े…
- Tanvi The Great Box Office Collection Day 1: रुला देने वाली कहानी ‘तन्वी द ग्रेट’ जानिए पहले दिन की कमाई
- Saiyaara Box Office Collection Day 1: सैयारा पहले दिन कर रही रिकॉर्ड कमाई, अक्षय-आमिर की फिल्मों को कर रही पीछे
- Saiyaara Budget: मोहित सूरी की सैयारा बनी है तगड़े बजट के साथ, जाने बजट और हिट और फ्लॉप के संकेत