Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 1: महावतार नरसिम्हा लोगों को आई पसंद, जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 1: लोगों को कई दिनों से एक्साइटेड कर रही ‘महावतार नरसिम्हा’ को कल रिलीज किया गया था। जहा इसने लोगों को टिकट घर तक खीचा है। जिससे इसने जबरदस्त शुरुआत ली है। जबकि इसके सामने मच अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ थी। इसके बावजूद इसके कलेक्शन शानदार रहे है चलिए जानते है Mahavatar Narsimha Day 1 Collection कितना किया है।

महावतार नरसिम्हा ने पहले दिन ली अच्छी शुरुआत

इस समय हिन्दू धर्म ग्रंथो पर खूब फिल्मे बन रही है। जिससे सिनेमा प्रेमियों को लुभाने के लिए इस तरह की पौराणिक फिल्में बिजनेस की लिहाज से भी कारगर साबित होती है। हालांकि कुछ फिल्में बूरी तरह पिटी है। जैसे प्रभास की आदिपुरुष और हाल ही में रिलीज हुई विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ जो फ्लॉप रही है। ऐसे में तेलुगु सिनेमा फिर से भगवान विष्णु पर आधारित फिल्म लेकर आया है। महावतार नरसिम्हा जिसमे भगवान विष्णु के अवतार को दिखाया गया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 1

फिल्म की कहानी एनिमेशन के तौर दिखाएंगी उसके बावजूद भी ये मूवी जबरदस्त रिव्यू बटोर रहे है। जिससे ओपनिग डे पर इसका कलेक्शन 2 करोड़ के पार पहुंचा है। रिलीज से पहले लोगों की उत्सुकता और कहानी की बजह सभी भाषा हिन्दी, तमिल, तेलुगु से महावतार नरसिम्हा की टोटल कमाई 2.01 करोड़ की रही है। जो एक एनिमेशन फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 1

Mahavatar Narsimha Day 1 Collection सभी भाषाओं का

भाषा डे 1 इंडियन नेट कलेक्शन
हिन्दी 1.51 करोड़ रुपये
तेलुगु 38 लाख रुपये
कन्नड 7 लाख रुपये
मलयालम 3 लाख रुपये
तमिल 2 लाख रुपये

आज और कल करेगी और शानदार कमाई

वर्ड ऑफ माउथ के तौर पर फिल्म का कलेक्शन आज और कल जबरदस्त रहने वाला है। जिससे पहला वीकेंड कलेक्शन 10 करोड़ से भी पार भी जा सकता है। हालांकि फिल्म को ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन लोगों के पॉज़िटिव रिस्पांस के चलते महावतर नरसिम्हा आज भी अच्छी कमाई करते दिख रही है।

फिल्म की कहानी

ये फिल्म भगवान विष्णु के चौथे नरसिम्हा अवतार की कहानी को दिखाती है। जिसे भारतीय लोग पहले भी कई बार देख चुके होगे। जिसमे हिरण्यकश्यप अपने बेटे को भगवान विष्णु की भक्ति करने से रोकता था। किन्तु बालक प्रह्लाद ऐसे नहीं करता है। जिसके कारण उनके पिता हिरण्यकश्यप कई बार उन्हें जान से मरने की कोशिश करते है। ऐसे में उनके अत्याचार को रोकने और उनका अंत करने के लिए भगवान विष्णु अवतार लेते है।

फिल्म के बारें अन्य जानकारी

इसे 5 भाषाओं में उतारा गया है। जिसका निर्माण क्लीम प्रोडक्शन द्वारा हुआ है। जिसका रन टाइम 2 घंटे 10 मिनट है। फिल्म की कहानी और निर्देशन का कार्यभार अश्विनी कुमार द्वारा किया गया है। महावतार नरसिम्हा का बजट कितना है इसकी जानकारी नहीं है किन्तु एनिमिशन के तौर पर बनाई गई इसका बजट ज्यादा नहीं होगा।

Disclaimer: कलेक्शन की रिपोर्ट सेकनिल्क के मुताबिक है। Utsuk Khabar द्वारा इन आंकड़ो को सत्यापित नहीं किया गया। इसमे अंतर तथा बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment