Sunny Deol Yash Raj Films Return: सनी देओल (Sunny Deol) बॉर्डर 2 और नितेश तिवारी की रामायण फिल्म को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते है। क्योकि दोनों ही फिल्में 2026 की मच अवेटेड है। लेकिन सनी देओल ने हाल ही में 30 साल के बाद यश राज फिल्म्स स्टुडियो पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया है। क्योकि वाईआरएफ़ और एक्टर के रिश्ते 30 साल पहले खराब हो चुके थे। ऐसे में क्या एक्टर YRF की फिल्म साइन कर रहे है या नहीं चलिए जानते मामला क्या है।
यशराज फिल्म्स स्टूडियो में 30 साल बाद दिखें सनी देओल
सुपर स्टार सनी देओल कई बेहतरीन प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है। जिनका दर्शकों का भी इंतेजार है। एक्टर के ये प्रोजेक्ट काफी महंगे है। जिन पर मोटी लागत आई है। उनकी जाट सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है। अब उनसे फैंस आगामी फिल्म की मांग कर रहे है। फ़िहलाल सनी देओल को लेकर वाईआरएफ़ के संबंध में एक खबर आई है। खबर है कि, एक्टर यशराज फिल्म्स स्टुडियो में गए थे। जहा उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी बात की।
क्यो गए थे सनी देओल यश राज फिल्म्स स्टुडियो
सभी को पता है सनी देओल और यश राज फिल्म्स के बीच में पिछले 30 सालों से दरार है। दोनों के बीच में सामान्य रिश्ते नहीं है। इससे इंडस्ट्री भी वाकिफ है। लेकिन जब एक्टर यश राज स्टुडियो पहुंचे तो, हर कोई हैरान में पड़ गया है। ऐसे में आप सोच रहे है होगे क्या 30 साल बाद सनी देओल यश राज फिल्म्स के साथ कोई प्रोजेक्ट साइन करने जा रहे है। तो ऐसे कुछ भी नहीं है। हालांकि एक्टर अपनी आगामी फिल्म के सिलसिले में गए थे।
मिथुन से मिलने गए थे सनी देओल
बता दे कि, रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘गबरू’ के लिए YRF स्टुडियो में म्यूजीशियन मिथुन से मिलने के लिए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार मिथुन कई सिंगर्स के साथ स्टुडियो में रिकॉर्डिंग कर रहे थे। जिससे वें काफी बिजी थे। ऐसे में एक्टर को यश राज स्टुडियो में मजबूरी में आना पड़ा, मिथुन बॉर्डर 2 के गानों पर भी काम कर रहे है।
सनी देओल ने YRF की फिल्म में क्यो नहीं किया काम
1993 में ‘डर’ आई थी। यश राज फिल्म्स की इस मूवी में कुछ सीन से सनी देओल डायरेक्टर यश चोपड़ा और फिल्म प्रोडक्शन काफी नाराज हुए थे। क्योकि उनका मानना था कि, एक्टर का किरदार शाहरुख खान के किरदार से छोटा दिखाया गया था फिल्म में ज्यादा हाइलाइट शाहरुख को दी गई थी। जिससे सनी से ज्यादा खान ने अपने किरदार से काफी चर्चा बटोरी। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।
वर्कफ्रंट
सनी देओल जिनकी बॉर्डर 2, रामायण, लाहौर 1947, बाप और कई ऐसी फिल्में है जिनकी आधिकारिक अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है।
ये भी पढ़े…
- Coolie Box Office Collection Day 6: कुली ने रचा इतिहास सबसे तेज़ 200 करोड़ के पार
- Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 26: वॉर के सामने 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चमक रही महावतार नरसिम्हा
- War 2 Box Office Collection Day 6: वॉर 2 की कमाई में आई 73% की गिरावट जानिए छठे दिन की कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।