Baaghi 4 Akeli Laila Song: टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) और संजय दत्त की अगली फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) जिसकी रिलीज की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। क्योकि फिल्म की रिलीज में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में आज आइटम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। जी हा बागी 4 का तीसरा गाना आज टी सीरीज पर जारी कर दिया गया है। जिसमे सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) अपने हुस्न का परचम लहरा रही है।
बागी 4 का तीसरा सॉन्ग ‘अकेली लैला’ हुआ रिलीज
वॉर 2 के बाद एक और एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि ये फ्रेंचाइज एक्शन से ज्यादा रोमांटिक फिल्म के नाम से दर्शकों के बीच में काफी लोकप्रिय है किन्तु बागी 4 में दिखाए गए खतरनाक विजुअल्स जिसमे रोमांस से ज्यादा डराबने एक्शन सीन देखने को मिले है। जिसने सिनेमा प्रेमियो को और ज्यादा उस्तुक कर दिया है। टीजर ने जबरदस्त वाहवाही लूटी थी। जिसके बाद निर्माता ने ट्रेलर को रोक के रखा है। वे इसके गाने रिलीज करने पर लगे है। दो गाने इस फ्रेंचाइजी फिल्म से रिलीज हो चुके है। आज फिर से बागी 4 का तीसरा गाना रिलीज हुआ है। जो एक आइटम सॉन्ग है।
सोनम बाजवा दिखी बोल्ड अंदाज में
2 मिनट 40 सेकंड का ये सॉन्ग आज T-Series चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमे सोनम बाजवा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस को बागी 4 का ये तीसरा सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। जहा सोनम बाजवा कई बैकग्राउंड डांसर के साथ रोमांटिक अंदाज के साथ डांस करती नजर आ रही है। जिसमे टाइगर श्राफ और संजय दत्त को भी देखा गया है। जहा वे मार दाड़ करते दिख रहे है।
गाने के बारें में
गाना का टाइटल ‘अकेली लैला’ (Laila Song) है। जिसे पायल देव ने अपनी आवाज दी है। तो वही संगीत भी पायल देव का है। लिरिक्स दानिश साबरी के है। और गाने में रैप लिरिक्स Paradox के है। बता दे कि, कुछ ही देर में बागी 4 के ‘अकेली लैला’ सॉन्ग को अब तक 2 लाख 16 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके है।
बागी 4 को कब हो रही रिलीज
बागी फ्रेंचाइजी की ये चौथी किस्त होने वाली है। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसकी चौथी सीरीज में टाइगर श्राफ के साथ हनाज संधू नजर आने वाली है। जो इनकी प्रेमिका के रोल में है। साथ ही सोनम बाजवा इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जबकि संजय दत्त टाइगर-हरनाज की प्रेम कहानी के खिलाफ खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले है। जिसे 5 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है।
बता दे कि, टाइगर श्राफ की बागी 4 के डायरेक्शन की कमान निर्माता ने कन्नड़ सिनेमा के ए. हर्ष को सौंपी थी। कहानी खुद साजिद नाडियाडवाला और रजत अरोड़ा ने लिखी है। देखना होगा बागी 4 5 सितंबर कितनी कमाई करती है। इसके साथ ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज हो रही है। जिसमे मिथुन चक्रवती और अनुपम खेर है।
ये भी पढ़े…
- Coolie Box Office Collection Day 13: कुली की कमाई में फिर आई गिरावट जानिए 13वें दिन का कलेक्शन हिट है या फ्लॉप
- Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 32: महावतार नरसिम्हा का एक महीने के बावजूद वॉर 2 जितनी कमाई कर रही फिल्म
- Haiwaan Movie: अक्षय कुमार की हैवान फिल्म में Shriya Pilgaonkar की हुई एंट्री

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
