Varinder Singh Ghuman Death: सलमान संग काम कर चुके बॉडीबिल्डर का 41 की उम्र में निधन, वायरल हुई आखिरी पोस्ट

Varinder Singh Ghuman Death: सलमान खान के को-एक्टर और मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन अब इस दुनिया में नहीं रहे है। दरअसल एक ताजा खबर आई है कि, सलमान खान के साथ काम करने वाले एक्टर वरिंदर सिंह ने दुनिया से अलविदा कह दिया है। मौत के कुछ देर पहले उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है।

Varinder Singh Ghuman Death in Hindi

पंजाबी सिनेमा के जाने माने एक्टर और फिटनेस की दुनिया में नाम कमाने वाले वरिंदर सिंह घुमन को लेकर इस समय उनके फैंस सदमे में है। दरअसल एक दुखद खबर सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में पंजाबी सिंह राजवीर जवंदा निधन के बाद अव एक और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने टैलेंटेड कलाकार को खो दिया है। ऐसे में फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार वरिंदर सिंह घुमन के निधन पर सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे है।

आखिर कैसे हुई मौत (Varinder Singh Ghuman Death Reason Kaise Hui)

वरिंदर सिंह घुमन का निधन बीते दिन 9 अक्तूबर को हुआ था। रिपोर्ट में मौत का कारण भी सामने आ चुका है। दरअसल एक्टर और बॉडीबिल्डर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार अम्रतसर के एक अस्पताल में बाइसेप्स इंजरी का माइनर करने के लिए एडमिट हुए थे। मौत से कुछ देर पहले उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था जो इस समय वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े… Lord Curzon Ki Haveli Box Office Collection Day 1: पहले दिन दर्शकों पर चला थ्रिलर का जादू, जानिए कितनी कर रही कमाई

लास्ट पोस्ट में जताया था दुख

बता दे कि, उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। जिसमे उन्होंने दुख जाहिर किया था। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने सिंगर राजवीर जवंदा के लिए किया था। जिनकी हाल ही में निधन हुआ है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये भावात्मक पोस्ट वायरल वायरल हो रहा है। जैसी ही मौत की खबर 10 अक्टूबर को फैली तो इस पोस्ट के कमेन्ट बॉक्स में फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे है।

ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 22: अक्षय की जॉली एलएलबी 3 ने सलमान की सिकंदर को पछाड़ा जानिए 22वें दिन की कमाई

सलमान खान की इस फिल्म में किया था काम

बता दे कि, उनकी फिटनेस के साथ उनके अभिनय की भी प्रशंसा की जाती थी। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ जिनकी 2023 में रिलीज हुई मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी काम किया था। जिन्होंने शकील की भूमिका निभाई थी। साथ ही वे 2 और बॉलीवुड फिल्म Roar और ‘मरजावां’ में भी वे नजर आए थे। पंजाब के वरिंदर की उम्र महज 42 की थी। उनका जन्म 1983 में हुआ था।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment