Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: 10 दिनों में ही कांतारा चैप्टर 1 सैयारा को चटाई धूल

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: कांतारा चैप्टर 1 के सामने बॉलीवुड की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म भी नहीं ठहर चुकी दरअसल रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली ‘सैयारा’ भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म के सामने फीकी पड़ गई है। कमाल की बात ये है कि, सैयारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इस कन्नड़ फिल्म को दो हफ्ते भी नहीं लगे है। आज भी 10वें दिन कांतारा चैप्टर 1 धमाकेधार कमाई कर रही है। चलिए जानते है Kantara Chapter Day 10 Collection कितना किया है। और सैयारा से कितनी ज्यादा कमाई कर ली है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection- पीछे रह गई सैयारा

ऋषभ शेट्टी की पौराणिक कथा का जादू दर्शकों पर पिछले 10 दिनों से सर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड शामिल हो चुके है। जहा हिन्दी से 100 करोड़ तो वही कन्नड़ की ये फिल्म अन्य भाषाओं में भी अपनी कमाई से हैरान कर रही है। ऐसे में कई रिकॉर्ड बनाने वाली ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई सैयारा को बूरी तरह से पछाड़ चुकी है। जाबकी रिलीज हुए 10 दिन ही हुए है। फ़िहलाल कांतारा जल्द 400 करोड़ के रास्ते पर है। हालांकि उससे पहले ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ी फिल्म बनने वाली है। चलिए जानते है आज कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 22: अक्षय की जॉली एलएलबी 3 ने सलमान की सिकंदर को पछाड़ा जानिए 22वें दिन की कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10

ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी अभिनीत फिल्म दूसरे हफ्ते में चल रही है। जिस तरह से ये पहले वीक में जोरदार कमाई करते हुए रोजाना इसने कामकाज वाले दिनों में हैरान किया है। तो वही सेकंड वीक भी इसके हक में नजर आ रहा है। खास कर वीकेंड जहां इसकी टक्कर कोई नई फिल्म नहीं संभाल पा रही। आज भी तगड़ी ऑक्यूपेंशी के चलते कांतारा चैप्टर 1 25 करोड़ को पार कर सकती है। लाइव रिपोर्ट सेकनिल्क के अनुसार कलेक्शन 11 बजे तक 3.11 करोड़ का हो चुके है।

ये भी पढ़े… Varinder Singh Ghuman Death: सलमान संग काम कर चुके बॉडीबिल्डर का 41 की उम्र में निधन, वायरल हुई आखिरी पोस्ट

सभी भाषाओं से किया इतना कलेक्शन

बता दे कि, ये फिल्म 2 भाषाओं से अभी तक 100 करोड़ के आंकड़ो को पार कर चुकी है। जिसमे फिल्म की प्राथमिक भाषा कन्नड़ साथ ही हिन्दी भाषा जबकि तेलुगु भाषा से ये 100 करोड़ के आंकड़े से पीछे है। दरअसल सेकनिल्क के अनुसार पहले वीक से कांतारा चैप्टर 1 337 करोड़ जबकि पूरे भारत से 10 दिनों में कांतारा चैप्टर 362.86 करोड़ कमा चुकी है।

  • हिन्दी: 115.75 करोड़, कन्नड़: 114.7 करोड़, करोड़, तमिल: 34 करोड़, तेलुगु: 66.8 करोड़, मलयालम: 28.5 करोड़

सैयारा की रही इतनी कमाई

अहान पांडे की फिल्म सैयारा कांतारा चैप्टर 1 पीछे जा चुकी है। सेकनिल्क के अनुसार सैयारा का लाइफटाइम कलेक्शन 350 करोड़ से पीछे 329.2 करोड़ था। जो अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म से बेहद पीछे है। ये 2025 में दूसरी सबसे अधिक बिजनेस कर वाली फिल्म थी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment