Sunny Deol Upcoming Movie: फिल्म इंडस्ट्री में फिर से ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने वाले सुपरस्टार सनी देओल आज अपना जन्म दिन मना रहे है एक्टर आज 19 अक्टूबर को 68 साल के हो चुके है ऐसे में हम इस खास दिन पर उनकी आगामी फिल्मों की रिपोर्ट लेकर आए, ये फिल्म ऐसी है यदि सब कुछ ठीक रहा तो, भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रच सकती है आइए जानते Sunny Deol Upcoming Movies के बारें में है
Sunny Deol की आने वाली फिल्में
सनी देओल जिनकी गदर एक प्रेम कथा के बाद फिल्मी करियर डगमगा चुका था। उन्हें कई सालों तक निराशा का सामना करना पड़ा था। ये खराब दौर कई सालों तक बना रहा एक ऐसा भी समय आया जब सनी पाजी को फिल्में मिलने बंद हो गई थी। उनपर कोई भी फिल्म मेकर्स पैसे लगाने के लिए तैयार नहीं था।
लेकिन फिर सनी देओल अपनी आईकॉनिक फिल्म गदर के पार्ट 2 की तरफ गए और इसी फिल्म से उनके करियर की सेकंड इनिंग की ब्लॉकबस्टर शुरुआत हुई थी। ऐसे में अब निर्माता उनपर आंख बंद करके पैसे लगाने के लिए तैयार है। उनके खात में अब तक दर्जनों फिल्में है चलिए जानते है।
बॉर्डर 2
उनकी अपकमिंग फिल्मों में सबसे बड़ी कोई अगर फिल्म है वो है बॉर्डर 2 इस मूवी के लिए फैंस बेताब है। माना जा रहा बॉर्डर 2 को इतिहासिक ओपनिंग मिल सकती है। यदि दर्शकों की और से इस वॉर ड्रामा फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल जाते है तो, इसका लाइफटाइम कलेक्शन कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे कर सकता है। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट 22 जनवरी 2026 है।
लाहौर 1947
बॉर्डर 2 के बाद भी उनकी देशभक्ति फिल्म होने वाली है। इसका नाम लाहौर 1947 है। जिसकी एक झलक के लिए फैंस बेताब है किन्तु सनी और निर्माताओं की और से कोई टीजर या पोस्टर अभी तक रिलीज नहीं किया है। फिल्म की कहानी आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान बंटवारे आधारित बताई जा रही है। फिल्म की संभावित रिलीज डेट 2026 के शुरुआत बताई जा रही है।

रामायण
- रिलीज डेट: पार्ट 1 2026 दिवाली, पार्ट 2 2027 दिवाली
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी रामायण फिल्म होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस को लेकर भी फैंस और निर्माता को अब तक के सबसे बड़े कलेक्शन की उम्मीदें है। क्योकि बजट ही 4000 करोड़ है। यानि इसे हिट होने के लिए 4000 हजार करोड़ से अधिक कमाई करनी होगी। इसके लिए ओवरसीज ऑडीयंस को भी टार्गेट किया जा रहा है। क्योकि विदेशी कलेक्शन के माध्यम से ही ये फिल्म बिजनेस के लिहाज से सफल हो पाएगी। इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है।
गबरू
- रिलीज डेट: 13 मार्च 2026
- डायरेक्टर: शशांक उदापूरकर
इस नई फिल्म की घोषणा सनी देओल ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर की है। जो बॉर्डर 2 के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 31: 5वें रविवार के कलेक्शन आए सामने जानिए आज की कमाई कितनी रही
सनी देओल अन्य नई फिल्में
इन तीन मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बाद भी उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट खत्म नहीं हुई है। उनके पास एक्शन थ्रिलर फिल्म सूर्या जिसकी शूटिंग अभिनेता पिछले कई दिनों से कर रहे है। उसके बाद बाप, सफर, अपने 2, जाट 2, कोल किंग, साथ ही फरहान अख्तर के साथ उन्होंने एक और नई फिल्म साइन की है। इनके अलाबा और भी कुछ फिल्में है। जिसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है ये सभी फिल्में 2026-2027 तक रिलीज होनी की उम्मीद है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
