De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20: सुपरस्टार अजय देवगन जिनकी ‘दे दे प्यार 2’ को तीन हफ्ते बिताने वाली है। जहां 2 हफ्तों तक इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर नजर आया आ रहा था। किन्तु तीसरे हफ्ते में ये फिल्म धीमी गति से कमाई करने लगी जिसकी खास बजह सिनेमाघरों में नई फिल्मों का आना, जिसके कारण अजय-रकुल की फिल्म बेहद कम कमाई करने लगी है। डे 18 और 19वें दिन भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। तथा आज 20वां दिन है आइए जानते है ‘दे दे प्यार 2’ का 20वें दिन कितनी कमाई कर चुकी है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection- 50 लाख से नीचे कर रही कमाई
अजय देवगन ने 2025 में ‘आजाद फिल्म से शुरुआत की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली उसके बाद रेड 2 ने सुपरहिट बिजनेस किया, तो वही फिर उनकी SOS 2 रिलीज हुई जिसे बेहद खराब रिस्पांस मिला, ऐसे में पिछले महीने 14 नवंबर को उनकी ‘दे दे प्यार 2’ रिलीज हुई थी। जिसका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। देवगन की ये फिल्म दर्शकों से सकारात्मक रिस्पांस लेने में कामयाब रही है। तो वही बिजनेस भी जबरदस्त रहा है।
कल भी किया था इतना कलेक्शन
हालांकि बीते दिनों में रिलीज हुई 2 फिल्मों की बजह से इसे प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। तीसरे हफ्ते के वीक डेज में ‘दे दे प्यार 2’ की कमाई 50 लाख से नीचे आ चुकी है। जिससे टोटल कमाई में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है। दरअसल 16वें दिन 1.35 करोड़, नेक्स्ट दिन 1.4 करोड़ किन्तु अगले ही दिन मंडे को 71.43% का ड्रॉप आता है। जहां कमाई 40 लाख रही, 19वें दिन फिर से 50 लाख
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 20

तो वही आज 20वां दिन है जहां ‘दे दे प्यार 2’ साधारण कमाई की और आगे बढ़ रही है। आज कमाई में इसी लिए भी उछाल नहीं आ रहा है क्योकि Ind vs Sa का मैच 1.30 बजे से आज शुरू हो चुका है। जिससे शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंशी कुछ खास नहीं है। ‘दे दे प्यार 2’ ने 20वें दिन 40 लाख की कमाई की।
विदेशों में कमा डाले इतने करोड़ रुपये
विदेशो से अजय की ‘DDPD 2’ ने मोटी कमाई की है। जिसके कारण 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने में सफल रही है। ये एक्टर की 2025 में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म है।
फिल्म के बारें में
अंशुल शर्मा की और से निर्देशित ‘DDPD 2’ तो वही कहानी लव रंजन द्वारा लिखित है। जिसमे प्रमुख भूमिकाओं में अजय, रकुल प्रीत सिंह, माधवन है। जिसमे लीड एक्टर आशु चावला का किरदार अजय ने निभाया है। फिल्म में अजय और रकुल का कॉमेडी अंदाज में प्रेम कहानी दिखाई गई है। जो दर्शकों को एंटरटेन भी कर रही है।
Note: लेख में उपस्थित ‘दे दे प्यार 2’ के 20 दिनों के कलेक्शन सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
